
बिलासपुर,,,, जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र के कोड़ापुरी गांव में अवैध गांजा बिक्री को लेकर पारिवारिक विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है! जहां पीड़ित सुरेश साहू ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत करते हुए बताया कि उसके बड़े भाई रमेश साहू अपने साथी संतोष जायसवाल, प्रकाश जायसवाल और आकाश जायसवाल के साथ मिलकर घर में अवैध रूप से गांजा बेचते हैं! सुरेश के मुताबिक उसने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने बाहरी लोगों को बुलाकर उसके साथ मारपीट की…. बीच-बचाव करने आई उसकी पत्नी आरती साहू के साथ भी मारपीट की गई… और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने तथा दुष्कर्म की धमकी दी गई! पीड़ित का आरोप है! कि आरोपियों ने उसे जबरन कार में बैठाकर ले जाने की भी कोशिश की… वहीं उसके पिता दुलार साहू को भी संतोष जायसवाल ने वाहन से टक्कर मार दी… सुरेश का कहना है! कि सकरी थाना में दो बार शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई… जिसके बाद उसने एसपी से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10जूडयो स्टूडियो के 4.80 लाख पर चोरों ने समझा अपना राज, लेकिन सिविल लाइन पुलिस ने ऐसा हिसाब लगाया कि पूरी रकम समेत दोनों आरोपी पकड़े गए अब पुलिस तलाश रही है चोरी के इस खेल में कोई तीसरा खिलाड़ी तो नहीं…
Uncategorized2026.09.09नाइट शिफ्ट में तहसील का रिकॉर्ड रूम, सर्पदंश मुआवजा कांड के बाद डेढ़ महीने से बंद नकल शाखा शाम 5 बजे बाद खुली, अंदर भीड़ देखकर पब्लिक पूछ रही आखिर अंधेरा होते ही किसके लिए खुल रहे सरकारी रिकॉर्ड के दरवाजे?
Uncategorized2026.09.09FDR कांड की जांच का फुग्गा फूटा, अनिल बिल्डकॉन को 1.03 करोड़ लौटाए, 10 साल पुराने काम का जून-जुलाई में सत्यापन, आयुक्त बोले—FDR नहीं SD-PG की रकम; सवाल—देनदारी सही थी तो दशक भर भुगतान क्यों रोका?
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
