
बिलासपुर,,, सिविल लाइन थाना क्षेत्र में बीच बाजार दो युवकों के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है! यह पूरी घटना आसपास लगे कैमरों में कैद हो गई है! जिसका वीडियो अब इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है!
मिली जानकारी के अनुसार घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेहरू नगर स्थित गणेश चौक के पास की बताई जा रही है! यहां बाजार के बीच दो युवकों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया… जिसके बाद देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया… प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार एक युवक ने गुस्से में अपनी चप्पल उतारकर दूसरे युवक की सरेराह पिटाई शुरू कर दी…
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई… लेकिन कुछ देर तक दोनों युवकों के बीच मारपीट जारी रही… पूरी घटना वहां लगे कैमरों में रिकॉर्ड हो गई… जिसका वीडियो अब सामने आया है!
बताया जा रहा है! कि यह इलाका काफी व्यस्त बाजार क्षेत्र है! जहां आसपास के मोहल्लों से बड़ी संख्या में महिलाएं और लोग रोजाना सब्जी व अन्य घरेलू सामान खरीदने आते हैं! ऐसे भीड़भाड़ वाले स्थान पर इस तरह की घटना से लोगों में असुरक्षा की भावना भी देखने को मिल रही है!
स्थानीय लोगों का कहना है! कि बीच बाजार इस तरह खुलेआम मारपीट होना कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करता है! लोगों ने पुलिस से इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है!
फिलहाल इस घटना के सामने आए वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है! अब देखना यह होगा कि सिविल लाइन थाना पुलिस इस पूरे मामले में क्या कार्रवाई करती है!
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.261,877 फर्जी नामों के साए में फिर खुलीं राशन दुकानें! बहाली पर बवाल, नियम ताक पर रखने के आरोप; RRC कार्रवाई अधूरी होने के बावजूद दोबारा संचालन की अनुमति से खाद्य विभाग की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता पर उठे बड़े सवाल….
Uncategorized2026.07.26स्कूल की जमीन पर ‘गुरुजी’ का कब्जा! रसूख के दम पर सरकारी शिक्षक की दबंगई, शिकायतों के बाद भी नहीं हिली व्यवस्था, बच्चों के भविष्य पर मंडराया संकट, प्रशासन की चुप्पी से ग्रामीणों में भारी आक्रोश….
Uncategorized2026.07.26सिरगिट्टी में पुलिस का एक्शन मोड़, अड्डेबाजो और अशांति फैलाने वालों पर चला शिकंजा, 6 आरोपी धराए, न्यायालय में पेश
Uncategorized2026.07.26करोड़ की चोरी की अफवाह निकली झूठी, तीन बाल अपचारी पकड़ाए, चोरी का सामान बरामद…
