
बिलासपुर में नशे के विरुद्ध पूलिस अधीक्षक रजनेश सिंह द्वारा चलाया गया नशे पर अभियान डूबता नजर आने लगा है तो वही गांजा तस्करों के लिए ट्रेन सबसे सरल व सुरक्षित संसाधन है। यहीं कारण है कि लगातार तस्करी की जा रही है। रविवार को भी इसी तरह की योजना थी। उसलापुर R.P.F आउटपोस्ट प्रभारी व उप निरीक्षक एन.पी मिश्रा को मुखबिर से सूचना मिली कि प्लेटफार्म दो पर दो युवक बैठे हैं। उनके बैग में गांजा है।
इस सूचना पर उप निरीक्षक मिश्रा सतर्क हो गए और बल सदस्यों के साथ प्लेटफार्म दो पर सर्चिंग करने लगे। तभी उनकी नजर फुट ओवरब्रिज के पास बैठे युवकों पर पड़ी। R.P.F वर्दी में थी,अपनी ओर आते देखकर दोनों युवक बैग उठाकर इधर- उधर खिसकने लगे। इस पर संदेह यकीन में बदल गया और दोनों युवकों को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
इस बीच उनसे सामान्य पूछताछ की गई। जिसमें एक ने अपना नाम शुभम कोल निवासी जबलपुर ट्रांसपोर्ट नगर व दूसरे ने अपना नाम रविंद्र कुमार गौटिया निवासी मनमनोहन नगर रांची बताया। जब उनसे यह पूछा बैग में क्या है तो वह कपड़े व दैनिक उपयोग की वस्तु होना बताने लगे। लेकिन, जब तलाशी ली गई तो एक के बैग के अंदर से 15 किलो गांजा और दूसरे के बैग से नौ किलो गांजा बरामद हुआ।
इस पर दोनों आरापियो को पकड़कर R.P.F आउटपोस्ट लाया गया। यहां आरोपियो के खिलाफ कागजी कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद उन्हें जब्त गांजा के साथ बिलासपुर G.R.P के हवाले कर दिया गया।
जीआरपी ने आरोपियों के खिलाफ 20 बी नारकोटिक्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर लिया है। जानकारी यह भी मिली है कि गांजा वह ओड़िशा से खरीदकर ला रहे थे और कटनी की ओर खपाने के लिए लेकर जा रहे थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08नीरज पांडेय पर 29 लाख की ठगी का आरोप, दवा एजेंसी नहीं मिली तो कैंटीन, रेत खदान से पत्नी की सरकारी नौकरी तक का झांसा राजू सोनकर का दावा, रकम मांगी तो गाली-गलौज, पुरानी बस्ती थाने से गृह मंत्री तक पहुंची शिकायत, अब जांच का इंतजार..
Uncategorized2026.09.08एसआर साहू की दो कॉलोनी, नाला एक… गीतांजलि सिटी के घर बने दरिया, स्वर्णिम ऐरा का पानी 3-5 फीट तक घुसा, रेरा-निगम की निगरानी पर सवाल… पीड़ित बोले—साहू जी, बारिश में आशियाना दें या नाव भी देंगे? आयुक्त से फिर गुहार…
Uncategorized2026.09.07दिल्ली हादसे से भी नहीं जागा निगम, जर्जर भवन बना मौत का झूलता झूला, एक गिरा तो तीन खतरे में… आवेदन घूम रहा दफ्तर-दफ्तर, अफसर बोले—“हमको नहीं पता” गली बंद, खतरा बरकरार… हादसा हुआ तो जिम्मेदार कौन?
Uncategorized2026.09.07छापे की खबर क्या उड़ी, शटर ऐसे गिरे जैसे दुकान नहीं राज का राज खुलने वाला हो, जरहाभाठा से सिंधी कॉलोनी तक कपड़ों का बाजार अचानक गायब—खबर लीक हुई या अफवाह ने उड़ाई दुकानदारों की नींद?
