
बिलासपुर,,, अशोक नगर स्थित ड्रीम इन्कलेव परिसर में प्रधानमंत्री आवास योजना (मोर मकान मोर आस) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए बनाए गए मकानों को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है! यहां घर आवंटित होने के बावजूद 29 गरीब परिवार अपने ही आशियाने में रहने के लिए तरस रहे हैं!
पीड़ित परिवारों का आरोप है! कि कॉलोनी में रहने वाले कुछ प्रभावशाली और राजनीतिक संरक्षण प्राप्त निवासियों ने ईडब्ल्यूएस ब्लॉक तक जाने वाले मुख्य रास्ते को अवैध रूप से बंद कर दिया है!रास्ते पर ताला लगा दिया गया है! और जब भी गरीब परिवार वहां पहुंचने की कोशिश करते हैं! तो उन्हें गाली-गलौज कर डराया-धमकाया जाता है! और भगा दिया जाता है!
मामला तब और गंभीर हो गया… जब 24 फरवरी को नगर निगम की टीम रास्ता खुलवाने और विवाद सुलझाने मौके पर पहुंची… आरोप है! कि उस दौरान रसूखदारों ने अधिकारियों के साथ भी बदसलूकी की और सरकारी काम में बाधा डाली… हैरानी की बात यह रही कि निगम की टीम के साथ सुरक्षा के लिए कोई पुलिस बल मौजूद नहीं था! जिसके कारण प्रशासन को बिना कार्रवाई किए ही वापस लौटना पड़ा..
इधर, घर मिलने के बाद भी उसमें रहने से वंचित ये 29 परिवार दोहरी मार झेल रहे हैं! एक तरफ किराए के मकान का खर्च और दूसरी ओर बैंक की किश्तें उन्हें आर्थिक रूप से तोड़ रही हैं!
इसी पीड़ा को लेकर सभी परिवार जनदर्शन में कलेक्टर के पास पहुंचे और न्याय की गुहार लगाई… अब बड़ा सवाल यह है! कि क्या प्रशासन इन रसूखदारों के दबाव के आगे झुका रहेगा या गरीब परिवारों को उनके हक का घर और रास्ता दिला पाएगा…
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
