Sun. Oct 25th, 2026

3 महीने से फरार चल रहे चंदन उर्फ बब्बू गोस्वामी को सिरगिट्टी पूलिस ने किया गिरफ्तार नाबालिग युवती के साथ करता था छेड़खानी 

 

 

बिलासपुर,, सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के कीर्ति नगर में रहने वाला बदमाश चंदन उर्फ बब्बू गोस्वामी ने इलाके की नाबालिग बच्ची के साथ छेड़छाड़ करते हुए उस पर गलत काम करने के लिए दबाव बनाया था। इसके लिए उसने नाबालिग की इंस्टाग्राम आईडी में फोटो डालकर उसे बदनाम करने का भी प्रयास किया। जिसकी शिकायत के बाद सिरगिट्टी पुलिस ने मामला तो दर्ज कर दिया लेकिन इसकी भनक लगते ही चंदन बिहार भाग गया। 3 माह बाद पुलिस को सूचना मिली कि एक दिन पहले ही वह बिहार से अपने घर लौटा है, इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर चंदन उर्फ बब्बू गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। उसके खिलाफ छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed