
बिलासपुर- शहर के चांटीडीह इलाके में एक बार फिर नगर निगम का बुलडोजर चला है, जिसकी वजह से कई लोग बेघर हो गए हैं।
लोगों को कहना है कि उनके लिए कोई व्यवस्था पहले नहीं की गई और एकाएक बुलडोजर चला दिया गया। इस वजह से अब वे सड़क पर आ गए हैं।
सोमवार को चांटीडीह के लोगों ने राम सेतु पुल के पास चक्का जाम किया। इसके बाद मौके पर पुलिस बल भी पहुंची और लोगों को समझाइए दे रही थी। पर लोग मानने को तैयार नहीं थे।
लोग बोले- हम हो गए बेघर, बारिश के मौसम में कहाँ जाएं
लोगों का कहना है कि पहले से मकान के लिए आवेदन कर दिया था, लेकिन अब तक मकान नहीं मिला है।
साथ ही उनका कहना है कि परिवार बड़ा भी हो गया है, जिससे छोटे मकान में रहने में परेशानी पहले ही थी, पर अब तो छत ही उजाड़ दिया गया है। बारिश का भी मौसम है, अब हम कहाँ जाएंगे। सड़क पर दर-दर भटक रहे हैं।
जितने लोग के लिए मकान स्वीकृति हुए थे, सबको मिल गए- अधिकारी
वहीं निगम के अधिकारी सुरेश बरुआ भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि जितने लोगों के लिए मकान स्वीकृत थे उन्हें दे दिया गया है। अब यह लोग फिर से मकान मांग रहे हैं, लेकिन अब हमारे पास कोई मकान नहीं है जिसे हम इन्हें दे पाएं। वहीं निगम अधिकारियों का यह भी कहना है कि जितने लोग वहां रह रहे थे उसमें से कई लोग मकान को जो आवास आवंटित किया गया है उसे किराए पर दे दिया था और यहीं पर रह रहे थे तो कई लोग आवास में रह रहे थे और कहते दी वाले मकान को किराए में दे दिया था इस वजह से बुलडोजर की कार्रवाई की गई है।
लोग खासा नाराज, कहा- कोई व्यवस्था नहीं
बता दे की मानसून का महीना शुरू हो गया है और बारिश भी हो रही है। इस बीच लोगों के घर तोड़े गए। इससे लोग खास नाराज हैं और अब व्यवस्थाएं की मांग लगातार कर रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.25निष्कासन का दाग या सियासी दांव? भूपेश बघेल के फैसले से कांग्रेस में खलबली तैयब को जिम्मेदारी, शुक्ला को इनाम; अनुशासन बनाम रणनीति पर छिड़ी बहस, बिलासपुर से पंजाब तक सियासत गर्म…
Uncategorized2026.04.25एसटीएफ कॉलोनी में दिनदहाड़े खौफनाक कांड—घर में घुसकर महिला ने मां-बेटे की ली जान, बेटी गंभीर, आरोपी गिरफ्तार; कथित रिश्ते की रंजिश बना वजह, सुरक्षित माने जाने वाले इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी…
Uncategorized2026.04.25सट्टे का किंग निकला करोड़ों का खिलाड़ी बाबू खेमानी की काली कमाई पर पुलिस का बड़ा वार, लग्जरी कारें और संपत्ति का खुलासा, पिता-भाई फरार, अब शिकंजा कसते ही खुलेंगे पूरे सट्टा सिंडिकेट के राज…
Uncategorized2026.04.25आधी रात सेंट्रल यूनिवर्सिटी बना अखाड़ा सोशल मीडिया पोस्ट से भड़का बवाल, हॉस्टल के सामने मारपीट, सिक्योरिटी मौन, पुलिस अनजान, जिम्मेदार बेखबर, बार-बार बिगड़ते माहौल पर उठे सवाल, आखिर कब संभलेगी व्यवस्था और रुकेगा यह कैंपस कांड…
