
– बिलासपुर,, शहर के चांटीडीह इलाके में एक बार फिर नगर निगम का बुलडोजर चला है, जिसकी वजह से कई लोग बेघर हो गए हैं।
लोगों को कहना है कि उनके लिए कोई व्यवस्था पहले नहीं की गई और एकाएक बुलडोजर चला दिया गया। इस वजह से अब वे सड़क पर आ गए हैं।
सोमवार को चांटीडीह के लोगों ने राम सेतु पुल के पास चक्का जाम किया। इसके बाद मौके पर पुलिस बल भी पहुंची और लोगों को समझाइए दे रही थी। पर लोग मानने को तैयार नहीं थे।
लोग बोले- हम हो गए बेघर, बारिश के मौसम में कहाँ जाएं
लोगों का कहना है कि पहले से मकान के लिए आवेदन कर दिया था, लेकिन अब तक मकान नहीं मिला है।
साथ ही उनका कहना है कि परिवार बड़ा भी हो गया है, जिससे छोटे मकान में रहने में परेशानी पहले ही थी, पर अब तो छत ही उजाड़ दिया गया है। बारिश का भी मौसम है, अब हम कहाँ जाएंगे। सड़क पर दर-दर भटक रहे हैं।
जितने लोग के लिए मकान स्वीकृति हुए थे, सबको मिल गए- अधिकारी
वहीं निगम के अधिकारी सुरेश बरुआ भी मौके पर पहुंचे। उनका कहना है कि जितने लोगों के लिए मकान स्वीकृत थे उन्हें दे दिया गया है। अब यह लोग फिर से मकान मांग रहे हैं, लेकिन अब हमारे पास कोई मकान नहीं है जिसे हम इन्हें दे पाएं। वहीं निगम अधिकारियों का यह भी कहना है कि जितने लोग वहां रह रहे थे उसमें से कई लोग मकान को जो आवास आवंटित किया गया है उसे किराए पर दे दिया था और यहीं पर रह रहे थे तो कई लोग आवास में रह रहे थे और कहते दी वाले मकान को किराए में दे दिया था इस वजह से बुलडोजर की कार्रवाई की गई है।
लोग खासा नाराज, कहा- कोई व्यवस्था नहीं
बता दे की मानसून का महीना शुरू हो गया है और बारिश भी हो रही है। इस बीच लोगों के घर तोड़े गए। इससे लोग खास नाराज हैं और अब व्यवस्थाएं की मांग लगातार कर रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
