Breaking
25 Apr 2026, Sat

अवैध चखना सेंटर हटाने से नाराज लोगों ने शराब दुकान सुपरवाइजर पर किया हमला.. 

 

 

Oplus_0

 

बिलासपुर,, छत्तीसगढ़ में टेंडर होने के बाद अभी आहातो को शुरू नहीं किया गया है, इसकी वजह से आवाज चखना सेंटर शराब दुकानों के सामने फल फूल रहे हैं, ऐसे ही अवैध चखना सेंटरो पर आबकारी की कार्रवाई से नाराज चखना सेंटर संचालकों ने शराब दुकान सुपरवाइजर पथराव कर दिया इतना ही नहीं अवैध चखना केंद्र संचालकों के पथराव से सुपरवाइजर पूरी तरह घायल हो गया.. दरअसल पुरा मामला सरकंडा स्थित शराब दुकान का है जहां पर दुकान के सामने ही अवैध चखना दुकान लगाने वालो पर आबकारी विभाग द्वारा कार्रवाई की गई कार्रवाई से नाराज लोगों ने अधिकारियों के जाने के बाद शराब दुकान सुपरवाइजर को ही टारगेट कर लिया और दुकान पर पत्थर मारने लगे, जिसकी वजह से शराब दुकान सुपरवाइजर बुरी तरह घायल हो गया.. मामले में पुलिस ने कई लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है वहीं कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया है मामले का मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है..

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed