
बिलासपुर। मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम भदौरा में 6 महीने पहले प्रताड़ना के चलते वृद्ध की हत्या कर दी गई थी जिसका बदला लेने के लिए उसके रिश्तेदार ने मुख्य आरोपी की बेटी पर फरसे से हमला कर दिया इस हमले में बेटी तो बच गई लेकिन उसकी 6 माह की बच्ची को फरसा लग गया जिससे बच्ची गंभीर अवस्था में घायल हो गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है इस घटना के आरोपियों को मस्तूरी पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

प्रार्थिया वर्षा रानी राठौर पति रवि राठौर उम्र 21 साल निवासी ग्राम भदौरा थाना मस्तूरी द्वारा दिनांक 26.06.224 को थाना आकर रिपेार्ट दर्ज कराई कि इसके पिता केजऊ राम राठौर एवं उनके परिवार के अन्य लोग जो भूरी बाई के हत्या के जूर्म मे जेल में बंद है। उस समय सेे परिवार के लोग आरोपियों के भय से बाहर जिला कोरबा में किराये के मकान ले रहकर गुजारा कर रहे थे। खेती किसानी करने के दिन होने से वापस गांव लौट आए थे। बीती घटना को लेकर पुरानी रंजिश रखने वाले भूरी बाई के रिश्तेदार अमन रात्रे , बाबू लाल सुमन, पार्वती सुमन एवं रवि शंकर सुमन द्वारा एक राय होकर वर्षा राठौर की डराने इनके जमीन पर कब्जा करने की नीयत से आरोपियों द्वारा इनके घर में घुस कर धारदार हथियार फरसा से 06 माह के अबोध बालक पर प्राणघातक हमला कर सिर मे वार कर गंभीर चोट पहुचाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मस्तूरी पुलीस द्वारा मौके पर पहुंच कर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलीस टीम द्वारा घटना मे शामिल आरोपी अमन रात्रे, बाबू लाल सुमन और पार्वती सुमन सभी निवासी भदौरा थाना मस्तूरी को चंद घंटे के भीतर गिरफ्तार कर आरोपी अमन रात्रे से एक लोहे का धारदार फरसा को जप्त किया गया है। घटना का एक अन्य आरोपी रवि शंकर घटना के बाद से फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है गिरफ्तार आरोपियो का न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है।
आरोपी 👇
अमन रात्रे पिता रामेश्वर रात्रे उम्र 23 साल भदौरा थाना मस्तूरी,बाबूलाल सुमन पिता कृपाराम उम्र 41 सा भदौरा,पार्वती सुमन पति कृपा राम उम्र 60 साल ग्राम भदौरा थाना मस्तूरी शामिल है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
