। सरकांड पुलिस ने एक महिला, तीन लड़कियों और एक नाबालिग समेंत 7 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ शराब दुकान में घुसकर मारपीट करने का आरोप है। महिला ने कर्मचारी के साथ मारपीट भी की है। आरोपी महिला शराब दुकान के पास में ही चखना दुकान चलाती थी। जयदीप शर्मा पिता प्रमोद शर्मा उम्र 32 वर्ष बंगालीपारा सरकंडा ने थाने में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराया। अपने शिकायत में उसने बताया कि 24.जून.2024 को रात्रि में करीब 10.00 बजे रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह शराब भट्ठी चिंगराजपारा में काम करता है। वहीं पास में ही राधिका सूर्यवशी पानी पाउच, डिस्पोजल, गिलास और चखना बेचती है। चखना बेचने पर पूर्व में आबकारी विभाग ने कार्यवाही किया था। इसी से क्षुब्ध होकर 24.06.2024 को रात्रि करीब 7-8 बजे राधिका सूर्यवशी मेरा नाम लेकर गदी-गदी गाली गलौच देने लगी। उसके बेटी व सहेली मिलकर लाठी, डण्डा, ईंट पत्थर से लेश होकर मारपीट करने लगे। आरोप लगाने लगे तुम आबकारी विभाग से कार्यवाही करवा कर नुकसान किये हो.. उसका पैसा दो कहने लगे…। पैसा देने से मना किया तो शराब दुकान में ईंट, पत्थर फेंककर दुकान अंदर रखे शराब की शीशी को तोड़फोड़ किये हैं। रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 327, 294, 506, 427 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया। इसके बाद मामले को विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता तो देखते हुये घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आरोपियों को धरपकड़ कर गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी सरकण्डा तोप सिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों की पता तलाश कर आरोपी राधिका सूर्यवशी पिटू सूर्यवशी, नैना सूर्यवंशी, आशा ध्रुव, शुभम पटेल हर्ष राज एवं एक अन्य नाबालिक बालिका को पकड़ा गया। जिन्हें विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी👇
01. राधिका पिता स्व. प्रहलाद सूर्यवंशी
02. पिहू/तानिया पिता स्व. प्रहलाद सूर्यवंशी
03. नैना सूर्यवशी/जीया पति हर्षराय सूर्यवंशी
04. आशा ध्रुव पिता प्रभु ध्रुव उम्र 19 वर्ष ।
05. शुभम पटेल उर्फ शिवा पिता लक्ष्मी पटेल
06. हर्षराज उर्फ छोटू पिता शिव कुमार सूर्यवंशी
07. एक विधि से संघर्षरत् नाबालिक बालिका।सभी निवासी प्रभात चौक चिंगराजपारा सरकण्डा
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
