Thu. Oct 22nd, 2026

मासूम बछड़े का हत्यारा शेख शाहिद की तत्काल गिरफ्तारी को लेकर गौ सेवको ने S.P कार्यालय का किया घेराव 

 

बिलासपुर। मुस्लिम युवक द्वारा कार से गाय के बछड़े को कुचल कर मारने का मामला अब तुल पकड़ता जा रहा है।

गौ सेवको ने आज बड़ी संख्या में रैली निकाल कर पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन सौपते हुए आरोपी युवक को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार करने की मांग की।

उन्होंने यह भी कहा है कि आरोपी युवक की 24 घंटे के अंदर पुलिस प्रशासन गिरफ्तार नही करती है, तो गौ सेवको के द्वारा कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होना पड़ेगा।

गौ सेवक संगठन के आयोजक विपुल शर्मा ने कहा कि एक मुस्लिम युवक द्वारा जान बूझकर गाय के बछड़े के ऊपर कार चढ़ा कर हत्या की गई है। घटना को 24 घंटे बीत जाने के बाद भी आरोपी गिरफ्तार नही हुई है। हमारी मांग है कि पुलिस आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करे अन्यथा गौ सेवक बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिसकी पूरी जवाबदारी शासन – प्रशासन की होगी।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed