
बिलासपुर,,, बिलासपुर पूलिस अधीक्षक द्वारा चलाया गया! अभियान नशा मुक्त अभियान इन दिनों सुर्खियों पर है! छत्तीसगढ़ में नशा मुक्त करने का वादा अब विफल होने को हैं ! तो वही सकरी पूलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से 25 पाव अंग्रेजी गोवा शराब, 25 पाव देशी शराब एवं 02 बॉटल बीयर के साथ 10.300 लीटर कीमती 5690 रूपये को बरामद कर किया गया जप्त! आरोपी के विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।ऑपरेशन प्रहार” के तहत इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगा। पूलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा आपरेशन प्रहार के तहत थाना क्षेत्र में अवैध नशा के विरूद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किये जाने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप( शहर) एवं नगर पुलिस अधीक्षक उमेश प्रसाद गुप्ता(csp) से मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी द्वारा सिविल टीम व पेट्रोलिंग के माध्यम से मुखबीर से जानकारी मिली कि 27.जून.24 को जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम भरनी में चितलेश चंद्रा के किराना दुकान में अधिक मात्रा में शराब बिक्री करने हेतु रखा है उक्त सूचना पर मुखबीर पंचनामा तैयार कर हमराह स्टाफ मुखबीर के बताये हुए स्थान में गवाहों को साथ में लेकर दबिश दिये तो चितलेश कुमार चंद्रा के किराना दुकान में एक सफेद रंग के प्लास्टिक झोला में 25 पाव अंग्रेजी शराब गोवा, 25 पाव देशी शराब प्लेन , 02 बोतल किंगफिसर कंपनी का बियर सभी में शराब व बियर भरी हुई सीलबंद है कुल शराब की मात्रा 10 लीटर 300 एमएल किमती 5690 रूपये को गवाहो के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया है एवं आरोपी चितलेश कुमार चंद्रा के विरूद्ध देहाती नालसी पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, बाद थाना आकर नंबरी अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया!

अपराध क्रमांक- 399/2023 धारा- 34-2 आबकारी एक्ट
सराहनिय भूमिका – उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर मिश्रा,सउनि उदयभान सिंह, आरक्षक नर्मदा साहू, कलेश्वर यादव, मालिक राम साहू एवं महिला आरक्षक दुर्गा ओग्रे की विशेष भूमिका रही है।
आरोपी 👇
चितलेश कुमार चंद्रा पिता स्व खुबी लाल चंद्रा उम्र 41 साल साकिन ग्राम सिंघरा थाना मालखरौदा, जिला सक्ती, हाल मुकाम ग्राम भरनी थाना सकरी, जिला बिलासपुर छ.ग.
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
