
बिलासपुर पुलिस लगातार धोखाधड़ी करने वालों के खिलाफ़ कार्यवाही कर रही है।इसी परिप्रेक्ष्य में प्रार्थी गनराज कुमार सूर्यवंशी ने 21.जनवरी.2021 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की 01.प्रेम खरे पिता राधेश्याम खरे उम्र 35 साल 02. बृजेश गुप्ता पिता प्रीतम गुप्ता उम्र 32 साल साकिनान सीपत थाना सीपत जिला बिलासपुर के द्वारा प्रार्थी को पुलिस विभाग में नौकरी लगवा दूंगा कहकर दिनांक 16.मई.2018 को 03 लाख रु का ठगी किया गया था। जॉइनिंग लेटर नहीं मिलने से और न ही पैसा वापस किये जाने से प्रार्थी के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। विवेचना दौरान दिनांक 13.फरवरी.2021 को प्रेम खरे पिता राधेश्याम खरे उम्र 35 साल साकिन सीपत थाना सीपत को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। आरोपी बृजेश गुप्ता घटना दिनांक से फरार था।जिसे थाना सीपत एवं थाना कोटा पुलिस टीम के द्वारा लगातार पतासाजी किया जा रहा था फरार आरोपी को पुलिस टीम द्वारा दिनांक 27.06.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अनिल अग्रवाल, उप.निरी. ओंकारधर दीवान,आरक्षक चंदन मानिकपुरी का सराहनीय योगदान है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
