, 28 जून कलेक्टर अवनीश शरण ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में शिक्षा विभाग और आदिवासी विभाग द्वारा संचालित छात्रावास एवं आश्रम अधीक्षकों की समीक्षा बैठक ली। उन्होंने छात्रावासों में भी प्रवेश उत्सव मनाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने छात्रावास अधीक्षकों से कहा कि छात्रावासों की स्थिति अच्छी हो, बच्चों को अच्छा वातावरण और गुणवत्तायुक्त भोजन मिले यह अनिवार्य रूप से सुनिश्चित किया जाए। जिले में आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित 83 और शिक्षा विभाग द्वारा संचालित 7 छात्रावास एवं आश्रमों के अधीक्षक मौजूद थे।

कलेक्टर ने कहा कि छात्रावास में बच्चे आपके संरक्षण में रहते है, वहां आप उनके अभिभावक है। छात्रावास में रहने वाले बच्चों को अपना बच्चा मानिये। उनके बेहतर भविष्य निर्माण में उनके सहयोगी बने। उन्हें छात्रावास में बिलकुल घर जैसा माहौल और जरूरी सुविधा उपलब्ध कराई जाए जिससे उन्हें अनुकूल परिवेश ओर सुविधा मिल सके। उन्होंने अधीक्षकों से सभी बच्चों का शत-प्रतिशत स्वास्थ्य परीक्षण कराने कहा। कलेक्टर ने नियमित रूप से निगरानी समिति की बैठक आयोजित करने कहा। उन्होंने बैठक में आश्रम छात्रावासों के रख-रखाव, भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य परीक्षण की स्थिति सहित अन्य बिन्दुओं पर चर्चा कर जरूरी निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बच्चों के बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए 1 घंटे अलग से ऑनलाईन कक्षा लगाने की कार्ययोजना बनाने कहा। इसमे ऐसे शिक्षकों का एक अलग गु्रप तैयार करने कहा जो बच्चों को अलग से 1 घंटे सालभर ऑनलाईन पढ़ा सके। उन्होंने कन्या छात्रावासों में सुरक्षा की पुख्ता इंतजाम करने कहा। कलेक्टर ने कहा कि राजस्व अधिकारियों द्वारा छात्रावासों का सघन निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण में खामियां मिलने पर संबंधित छात्रावास अधीक्षक के विरूद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर ने अधीक्षकों से उनकी छात्रावास संचालन में आ रही समस्याएं पूछी और समस्याओं का तत्परता से निराकरण करने के निर्देश सहायक आयुक्त को दिए।
बैठक में एडीएम श्री शिव कुमार बनर्जी, सहायक कलेक्टर श्री तन्मय खन्ना, आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री सीएल जायसवाल, शिक्षा विभाग के सहायक संचालक श्री अनिल तिवारी सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
