
बिलासपुर,,, छत्तीसगढ़ के हर जिले में चल रहे धोखाधड़ी के मामले लगातार बढ़तीं जा रही है! आपको बता दे कि इसके बारे में बिलासपुर S.P रजनेश सिंह ने लोगो को जागरूक भी किया था , की ऐसे फोन कॉल या रकम दुगुना का कोई झांसा दे तो तत्काल नजदीकी थाने में सूचना दे , आपको बनते चले पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम पचपेड़ी मेनरोड के रहने वाली प्रार्थिया निर्मला रात्रे पति गोविंद राम रात्रे 34 वर्ष ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाते हुए अपने साथ हुए 30 लाख रुपए के धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की गुहार लगाते हुए रकम वापस दिलाने की फरियाद लगाई है। जिसने बताया कि उन्ही के गांव धुर्वाकारी के ही राधिका भारद्वाज, नागेंद्र भारद्वाज और देंवेंद्र भारद्वाज ने उनसे संपर्क किया और मार्केटिंग में पैसा लगाने से दो गुना मुनाफा कमाने का लालच दिया। प्रार्थिया उनके झांसे में आ गई और ऑनलाइन के साथ ही नगद के रूप में उन्होंने आरोपियों को 30 लाख रुपए दे दिए, जिसके कुछ दिन बाद आरोपियों ने 5 लाख 14 हजार रुपए मुनाफा है करके पैसे वापस भी किये, लेकिन उसके बाद पैसे देने में आना कानी करने लगे, तब प्रार्थिया ने गांव में अन्य लोगो से संपर्क किया और इस धोखाधड़ी की जानकारी दी, तब उन्हें पता चला कि आरोपियों द्वारा गांव के सुनीता भारद्वाज, सुलोचनी महिलांगे, उर्मिला भारद्वाज, दीपा देवी भारद्वाज, राजेश कुमार, लक्ष्मीन बाई सहित और भी लोगों को झांसा देकर लाखों रुपए लिए गए है, जिसे गबन कर आरोपी सभी को परेशान कर रहा है। तब प्रार्थिया अपने पैसे मांगने आरोपियों के पास गई जहाँ उन्होंने पैसे लौटने से साफ मना कर दिया और जो करना है कर लो कहा जा रहा है, जिससे प्रार्थिया परेशान है।
मामले में प्रार्थिया ने यह भी बताया कि आरोपियों के द्वारा थाना पचपेड़ी में अपनी पहुँच होने का हवाला दिया जा रहा है, जहाँ यह गुमराह किया जा रहा है की उन्होंने ब्याज में पैसा लिया था, जबकि आरोपियों ने मार्केटिंग में पैसा लगाने का झांसा देकर प्रार्थिया और अन्य को फंसा कर धोखाधड़ी की गई है, लिहाज़ा पीड़ितों ने उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ़ F.I.R दर्ज कराने और उनकी रकम वापस दिलाने की फरियाद जिले के एसपी से लगाई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
