
बिलासपुर, 29 जून मुख्य न्यायाधिपति, श्री न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा एवं न्यायमूर्ति अरविंद कुमार वर्मा न्यायाधीश व पोर्टफोलियो जस्टिस जिला बेमेतरा द्वारा वर्चुअल माध्यम से जिला बेमेतरा में न्यायिक कर्मचारियों के आवासीय कालोनी सिंघौरी व तहसील साजा में एवं बेमेतरा जिला न्यायालय परिसर में भारतीय उप डाकघर का लोकार्पण किया गया। चीफ जस्टिस द्वारा प्रशासन को कर्मचारियों के लिए सुन्दर, गुणवत्ता वाले आवास बनाये जाने पर बधाई दी गयी। साथ ही कर्मचारियों को यह संदेश दिया गया कि उन्हें जैसे स्वच्छता व गुणवत्ता वाले आवास प्रदान किये गये हैं, उसकी स्वच्छ व गुणवत्ता को बनाये रखेंगे जिससे वे और उनका परिवार स्वस्थ्य और खुश रह सके।
न्यायाधिपति ने वन विभाग और जिला प्रशासन को कहा कि आवास के आस-पास पर्यावरण संरक्षण हेतु कॉलोनी में रिक्त भूमि में अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण का कार्यक्रम कराएं। जिससे हमारे आस-पास का वातावरण हराभरा व सकारात्मकता से भरपूर रहे। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्रीमान बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, कलेक्टर रणबीर शर्मा, पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू, अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष प्रणीश चौबे सहित न्यायाधीशगण, अधिवक्तागण, अपर कलेक्टर विभागीय अधिकारी, एसडीएम, मुख्य कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग, पुलिस विभाग, न्यायालय के कर्मचारीगण, नागरिकगण उपस्थित थे। बेमेतरा के सिंघौरी में न्यायिक कर्मचारी कालोनी में चार ब्लॉक में 22 फैमिली के लिए क्वार्टर बनवाया गया है। जिला न्यायालय परिसर के नवीन भारतीय उप डाकघर में प्रधान जिला न्यायाधीश बृजेन्द्र कुमार शास्त्री द्वारा सर्वप्रथम खाता खुलवाया गया
मुख्य न्यायाधीश ने पर्यावरण के प्रति सजगता व्यक्त की
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
