
बिलासपुर,,, मानसून आने के बाद सड़क पर पानी भरने से आने जाने में राहगीरो को चलना मुश्किल हो जाता है! मानसून की पहली बारिश में ही बिलासपुर नगर निगम व्यवस्था की पोल खुल गई। स्मार्ट सिटी के नाम पर बिलासपुर को व्यवस्थित करने और बारिश से पहले मेंटेनेंस के नाम नालियों की सफाई के दावे उसे वक्त धरे के धरे रह गए जब कुछ देर की हल्की बारिश से ही बिलासपुर पुराना बस स्टैंड, राजीव प्लाजा का क्षेत्र जलमग्न हो गया। शनिवार को मौसम की पहली ठीक-ठाक बारिश हुई, लेकिन इसे भारी बारिश नहीं कहा जा सकता। बावजूद इसके बिलासपुर के हृदय स्थल राजीव प्लाजा पुराना बस स्टैंड के पास हमेशा की तरह इस वर्ष भी जल भराव की स्थिति देखी गई।सड़क पर कई कई फीट पानी भर गया। दुकान के सामने बने पार्किंग में खड़े वाहन बारिश के पानी में डूब गए। लोगों के लिए आना-जाना मुश्किलों भरा बन गया तो वही दुकान के सामने पानी भर जाने से कारोबार भी प्रभावित हुआ। इस वर्ष यहां बड़ा नाला बनाया गया है ताकि पानी की निकासी हो सके लेकिन शुरुआती बारिश से तो ऐसा लग रहा है कि यह व्यवस्था असरकारी नहीं हो पाई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
