बिलासपुर,,, सरकंडा पूलिस के द्वारा शक्ति महिला स्वास्थ अधिकारी (CHO) के अपहरण और फिरौती के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार युवती अपने ब्याय फ्रेंड को घर वालों के सामने हीरो बनाना चाहती थी। इसीलिए उसने अपहरण की झूठी योजना बनाकर उसके साथ भाग गई थी। पुलिस ने दोनों को बिलासपुर के एक होटल से बरामद कर लिया है। पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रामनाथ जलतारे निवासी चिस्दा ने लिखित आवेदन थाने मे दिया था की उनकी लड़की अनुपमा जलतारे उम्र 26 साल जो ग्राम सराईपाली सक्ती में सीएचओ के पद पर पदस्थ थी, अपने भाई कालेश्वर के साथ कल सक्ती गई थी लगभग 07:30 बजे चौपाटी के पास से लापता हो गई है। रात लगभग 09:38 बजे अज्ञात व्यक्ति ने लड़की के मोबाईल से उसके भाई डेगम्बर को फोन कर 15 लाख रूपये फिरौती की मांग की गई थी। फिरौती नही देने पर जान से मारकर बोरी में भरकर फेंक देने की धमकी दी थी। घटना की सूचना 28.06. 2024 को 12:00 बजे मिली। इसके बाद थाना प्रभारी सक्ती ने पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा को अपहरण की जानकारी दी। प्रकरण की गंभीरता एवं फिरौती की मांग को देखते हुए S.P अंकिता शर्मा ने तत्काल सायबर सेल प्रभारी एवं सक्ती पुलिस की 04 टीमों का गठन कर डिजिटल एवं मैनुवल आधार पर तलाश के लिए कोरबा, बिलासपुर, सक्ती रवाना किया गया। साथ ही हर हाल में लड़की को सुरक्षित बरामद करने के निर्देश दिए। इसके बाद सक्ती पुलिस एवं बिलासपुर जिला पुलिस की मदद से मात्र 04 घण्टे के अंदर अपहृत अनुपमा जलतारे को उसके ब्वायफ्रेंड महेद्र जांगड़े के साथ एक होटल से सरकंडा पूलिस बिलासपुर ने बरामद किया गया। विवेचना दौरान पाया गया कि अपहृता अनुपमा जलतारे अपने साथी महेन्द्र जांगडे के साथ 27.जून.2024 को लगातार मोबाईल से बात कर योजना बना रहे थे। योजना के अनुसार युवती ने महेन्द्र जांगडे को कोरबा से चौपाटी सक्ती के पास बुलाई और अपने छोटे भाई कालेश्वर को ठण्डा पानी लाने के बहाने भेज दी। जब भाई वापस आया तो वह नही थी। उसके भाई ने फोन लगाया तो फ्लाइट मोड बताया। युवती महेन्द्र जांगडे के नीला सफेद रंग के टी०व्ही०एस० अपाचे बाईक क्रमांक सी. जी 28 एल 0149 में बैठकर बाराद्वार होते हुये बिलासपुर आ गई गई। रात्रि करीब 09:38 बजे अनुपमा ने अपने मोबाईल नम्बर से महेन्द्र जांगडे के माध्यम से अपने भाई डेगम्बर को फोन कर 15 लाख की फिरौती की मांग किया गया यही नहीं 28.06. 2024 के 11:00 बजे तक 15 लाख नही देने पर अनुपमा को जान से मार देने की धमकी दी। डेगम्बर ने जब महेन्द्र को फोन लगाया तो उसने भी अपहरणकर्ता द्वारा पैसे की मांग करना बताया। 28.जून.2024 को पुनः अनुपमा के मोबाईल से महेन्द्र जांगडें द्वारा उसके भाई डेगम्बर को पैसा नही देने पर मार कर लाश बोरी में भेजने की धमकी दी। अनुपमा ने भी अपने भाई को रोते हुये अपने आप को परेशान होने की बात की। विवेचना दौरान इलेक्ट्रानिक डिजिटल एवं मैनुवल साक्ष्य के आधार पर पाया गया की महेन्द्र जांगडे और अनुपमा जलतारे एक साथ थे। अनुपमा जानती थी कि उनके घर वाले 15 लाख की ब्यवस्था नही कर पायेंगे फिर एक दो दिन बाद महेंद्र जांगडे के साथ अपने घर आती और बताती कि अपहरणकर्ताओ को महेंद्र जांगडे पैसा देकर उसे छुडवाया है। युवती अपने घरवालो की नजरो मे महेंद्र जांगडे को अपने लिए शादी के लिए उपयुक्त लडका साबित करने के लिए झुठी अपहरण एवं फिरौती मांगने की कहानी षड़यंत्र पूर्वक रचा गया। अपने साथी महेन्द्र जांगडे के माध्यम से 15 लाख की फिरौती मांगी गई। प्रकरण में धारा 120 (बी), 384 भादवि जोडी गई है एवं दोनों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
