बिलासपुर,,व्हाट्सएप टेलीग्राम एप के माध्यम से होटल किला लॉन्च एवं रिव्यू रेटिंग कर कम मेहनत में अधिक मुनाफा कमाने का झांसा देकर ठगी करने वाले अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठग के गिरोह को बिलासपुर पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल की है.. मामले का खुलासा करते हुए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने बताया कि, बिलासपुर के अलग-अलग थाना क्षेत्र में कम मेहनत कर अधिक लाभ कमाने का लालच देकर कुल 27 लाख रुपए की ठगी की शिकायत दर्ज की गई थी, इसके बाद एसीसीयू की टीम लगातार अलग-अलग माध्यम से आरोपियों की पता तलाश कर रही थी इस दौरान ठगी में उपयोग किए गए बैंक खातों और एटीएम के लोकेशन को ट्रैक कर टीम शिमला पहुंची जहां से बांग्लादेश और कैमरून देश के 2 आरोपी समेत 4 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया.. आरोपियों के पास से पुलिस ने दो लैपटॉप कर मोबाइल 6 एटीएम कार्ड दो पासपोर्ट समेत कई बैंकों के पासबुक बरामद किए हैं.. आरोपियों द्वारा प्रार्थियों से ठगे गए 27 लाख रुपए में से 9 लाख रुपए बरामद किए हैं..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
