
बिलासपुर,,, बेहतर विकास और एक अच्छे जीवन की कल्पना को लेकर सरकार द्वारा ग्रामों को नगर पंचायत में विकसित किया जाता है, लेकिन कई बार विकास सही तरीके से नहीं होने पर वही सोच ग्रामीणों की गले की पास बन जाती है इसी बात को लेकर आज सैकड़ो की संख्या में गनियारी ग्राम पंचायत से ग्रामीण कलेक्ट्रेट पहुंचे.. जहां उन्होंने कोटा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत गनियारी के नगर पंचायत प्रस्ताव के खिलाफत में आवाज बुलंद की ग्रामीणों का कहना है कि, अक्सर ग्रामों को नगर पंचायत में तब्दील करने के बाद विकास की गति रुक जाती है, अगर गनियारी को नगर पंचायत बनाया जाता है, तो टैक्स बढ़ेगा और ग्राम पंचायत में रहने वाली 90% जनता को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.. नगर पंचायत बनने के बाद टैक्स का भार दुरस्त ग्रामीण अंचल के लोग नहीं झेल पाएंगे इसलिए गनियारी नगर पंचायत बनाने का विरोध किया जा रहा है.. गांव के सरपंच जितेंद्र राज जानकारी देते हुए बताया कि, आज लोगों को जन्म प्रमाण पत्र मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भटकना नहीं पड़ रहा है लेकिन नगर पंचायत बन जाने के बाद ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा.. ऐसे में ग्रामीण नहीं चाहते कि उनके ग्राम पंचायत को नगर पंचायत में तब्दील किया जाए अगर प्रशासन इस की मांगों को नहीं मानता है तो आने वाले दिनों में ग्रामीणों को एकत्रित कर भूख हड़ताल किया जाएगा..
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
