
बिलासपुर,, मण्डल अपने समर्पित रेलकर्मियों के सम्मिलित, सतत् एवं अनुशासित प्रयास से विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर काम करते हुए सर्वाधिक लदान करने वाले मंडलों में से एक होने की ओर अग्रसर है । वर्तमान वित्तीय वर्ष 2024-25 के प्रथम तिमाही में 30 जून 2024 तक बिलासपुर मण्डल द्वारा 47 मिलियन टन माल ढुलाई कर नई उपलब्धि हासिल की गई, जो कि किसी भी वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है | पिछले वित्तीय वर्ष के प्रथम तिमाही में 40 मिलियन टन माल ढुलाई की गई थी | इस अवधि में लोड किए गए वस्तुओं में कोयला, क्लिंकर, लौह अयस्क, सीमेंट, स्टील, खाद्यान रासायनिक खाद, खनिज, तेल आदि शामिल है |

ज्ञात हो कि रेलवे द्वारा माल ढुलाई को आकर्षक बनाने के लिए कई तरह की रियायतें/छूट भी उपभोक्ताओं को दी जा रही है | साथ ही मौजूदा नेटवर्क में मालगाड़ियों की गति में भी काफी वृद्धि की गई | मालगाड़ियों की गति में सुधार से सभी हितधारकों के लागत में भी बचत हो रही है । मंडल में अधोसंरचना विकास के अंतर्गत विभिन्न सेक्शनों में तीसरी व चौथी लाइन कनेक्टिविटी के कार्य भी व्यापक स्तर पर कराये जा रहे हैं | इन सभी कार्यों के परिणाम नए कीर्तिमान के रूप में सामने आये हैं | इस उपलब्धि के लिए मंडल रेल प्रबंधक श्री प्रवीण पाण्डेय द्वारा समस्त अधिकारियों तथा रेलकर्मियों को उनके बेहतरीन प्रयासों की सराहना करते हुये शुभकामनायें दी गई |
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
