
बिलासपुर,, बिलासपुर से लगे मस्तूरी के ग्राम किरारी में एक घर से 24 दिन की बच्ची गायब हो गई है। जबकि घर के सारे दरवाजे बंद थे। इस घटना से गांव में कोहराम मच गया है। पुलिस भी हैरान है, हालांकि जांच शुरू कर दी गई है।मस्तूरी थाना क्षेत्र के ग्राम किरारी से 24 दिन की बच्ची की गुमने की रिपोर्ट आने पर थाना मस्तूरी में अपराध क्रमांक 304/24 धारा 137 (2)BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने घटनास्थल पर जाकर प्रारंभिक स्तर पर जांच शुरू कर दी है और गायब बच्ची के माता-पिता एवं घर में रहने वाले परिजनों से पूछताछ की है। मौके का मुआयना करने पर घर में प्रवेश करने का एक दरवाजा है एवं छत में एक दरवाजा है। पूछताछ पर बालिका की माता ने बताया कि उसकी 3 बेटियां हैं। रात दो से ढाई बजे के आसपास बच्ची की मां उठी तो सबसे छोटी बेटी बिस्तर में नहीं थी। उसके बाद परिवार के लोग घर में फिर घर के आसपास खोजबिन की लेकिन कहीं नहीं मिली। इसके बाद परिवार के सदस्य हड़बड़ाए और पड़ोसियों को जगाकर घटना की जानकारी दी। इसके बाद गांव में हड़कंप मच गया। गांव के लोग भी बच्ची की तलाश में जुट गए। रात को ही घटना की जानकारी मस्तूरी पुलिस को दी गई। इस पर पुलिस की टीम गांव पहुंच गई। इधर सुबह होते ही बच्ची के गायब होने की जानकारी आसपास के गांव में भी लग गई। पुलिस की टीम ने सबसे पहले स्वजन से घटना के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद गांव के लोगों से उनके परिवार की जानकारी जुटाई गई। पुलिस की टीम गांव में डटी हुई है। गांव वालों से घटना के संबंध में जानकारी ली जा रही है। मस्तूरी पुलिस की टीम के साथ ही एफएसएल और डाग स्क्वायड की टीम को गांव बुलाया गया है। इसके अलावा मस्तूरी पुलिस की टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। साथ ही एसीसीयू की टीम भी मामले की जांच में जुटी है। पुलिस मामले की कई एंगल से जांच कर रही है, साथ ही गांव के कुंए और तालाब के आसपास भी बच्ची की तलाश की जा रही है। देर शाम तक बच्ची की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। घर वालों ने अपने बयान में बताया कि सोने के पहले दोनो दरवाजों को खुद ही अंदर से बंद किए थे और उनके द्वारा खुद ही उसको खोला था। इस दौरान बच्ची का गुमना भी उनके द्वारा ही बताया गया जो कि अपने आप में एक आश्चर्यजनक घटना है। घटना के संबंध में सभी पहलुओ पर पुलिस द्वारा जांच कर विवेचना की जा रही है।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
