
बिलासपुर,,,,एक जुलाई से सम्पूर्ण देश में नया कानून लागू हो गया है। इसी क्रम में बिलासपुर में भी पुलिस ने नया कानून के तहत चार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध दर्ज किया है। पकड़े गए सभी चारो आरोपियों को नया कानून B.N.S के तहत कोर्ट में पेश कर जेल दाखिल कराया है। चारो के खिलाफ नया कानून के तहत सिरगिट्टी थाना में दर्ज किया गया है।पुलिस कप्तान रजनेश सिंह ने बताया कि देश के साथ प्रदेश और बिलासपुर में भी नया कानून लागू हो गया है। इसी क्रम में देश के कोने कोने में स्थित पुलिस थानों में I.P.C और C.R.P.C की जगह तीन नए कानूनों के तहत अपराध दर्ज किया गया है। इस तरह बिलासपुर स्थित सिरगिट्टी थाना में भी अपराधिक कानून 2002 के तहत पहला अपराध दर्ज किया गया।सिरगिट्टी थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता यानी B.N.S की धारा 296, 115(2),351( 2), 3(5) के तहत जुर्म किया है। एक जुलाई से पहले तक इस तरह के अपराध में आरोपियों के खिलाफ I.P.C की धाराओं 294, 506, 323 एवं धारा 34 के तहत अपराध दर्ज किया जाता था।अब नए कानून के तहत दर्ज आरोपियों का नाम महबूब और दो अन्य लोग है। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ गणेशनगर निवासी मोहम्मद साजिद ने गाली गलौज,मारपीट और जान से मारने की धमकी की शिकायत दर्ज कराया था।
नए कानून के तहत आरोपियों पर 296, 115(2),351( 2), 3(5) का अपराध
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.07.23सीए ऑफिस में लाखों की चोरी का 30 घंटे में खुलासा, पूर्व कर्मचारी ही निकला मास्टरमाइंड, बिलासपुर के साथी संग दबोचा गया, पुलिस ने 7.80 लाख रुपये नकद बरामद कर भेजा सलाखों के पीछे….
Uncategorized2026.07.23एसडीएम-तहसीलदार के नाक तले तहसील परिसर में तंबू-बम्बू तान बैठा ‘लूटल’ कैफे! वॉशरूम पर ताला, सरकारी जमीन पर कब्जे की चर्चा, पूछने पर एसडीएम बोले—नगर निगम ने अनुमति दी, अब कार्रवाई हम करेंगे…
Uncategorized2026.07.23नागलोक फर्जी मुआवजा कांड का ऐसा खौफ! तहसील में खुलीं पुरानी अलमारियां, 2019 से 2024 तक की फाइलों की धूल झाड़ने में जुटे अफसर, रिकॉर्ड खंगालने की मची होड़, कहीं पुरानी परतें खुलीं तो कई बड़े नामों की बढ़ सकती है मुश्किल…
Uncategorized2026.07.23तहसील में तंबू, अफसर गुम! एसडीएम-तहसीलदार के दफ्तर के सामने ही ‘लूटल’ ने लूट लिया सरकारी परिसर, वॉशरूम पर ताले, ग्रीन नेट में कैफे का कब्जा, अब कार्रवाई की बात कर रहे जिम्मेदार अफसर….
