बिलासपुर,,, बिलासपुर से लगे मस्तूरी के किरारी में 24 दिन की बच्ची की मौत का खुलासा हुआ आपको बता दे की जिस बच्ची की मौत को लेकर कोहराम मचा हुआ था! पुलिस ने उसका खुलासा कर दिया है। मां ने ही कलेजा फाड़ देने वाली इस घटना को अंजाम दिया है। लगातार तीन बेटी पैदा होने से परेशान मां ने बच्ची को कुंए में फेक दिया था जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 01जुलाई को करन गोयल निवासी ग्राम किरारी ने थाने में अपनी 24 दिन की बच्ची के गुमने की शिकायत की थी। विधिवत FIR दर्जकर मामले को विवेचना में लिया गया था। पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने भी प्रकरण की गंभीरता से जांच करने के निर्देश अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती अर्चना झा, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय उदयन बेहार, थाना प्रभारी मस्तूरी अवनीश पासवान को दिए थे। इसके बाद मौके पर एफएसएल टीम, डॉग स्क्वायड को बुलाकर मौके का निरीक्षण किया गया। साथ ही घटनास्थल के आसपास कुंवे और तालाब को स्थानीय लोगों की मदद से घटना दिनांक को ही तलाशा गया था। पूछताछ में प्रार्थी ने बताया कि हसीना गोयल से दोनो की तीन लडकी है। जिसमे सबसे छोटी लडकी 24 दिन की है। दिनांक 30.जून को रात्रि करीब 10.00 बजे खाना खाकर सभी सो गए थे। रात्रि करीब 02.30 बजे इसकी पत्नी हसीना गोयल उसे उठाकर बताई कि रात में करीब 1 बजे लडकी को दूध पिलाकर सो गई और जब पलटकर देखा तो छोटी लडकी बिस्तर पर नही है। तब घर के सभी लोगो ने घर और आसपास खोजबीन की लेकिन बच्ची नहीं मिली। जिसके बाद सभी घरवाले से बारीकी से पूछताछ करने पर यह तथ्य सामने आया कि घरवालों ने सोने से पहले घर का दरवाजा स्वयं बंद किया था और बच्ची को खोजने के दौरान दरवाजा स्वयं खोला था। इसके बाद घटना में घर के ही किसी व्यक्ति के शामिल होने की पूरी संभावना थी। अगले दिन आसपास के कुवें और तालाब की गोताखोरों से खोज करवाई गई, जिनकी मदद से बच्ची का शव प्रार्थी के घर के सामने कुआ से निकाला गया। इस दौरान घटनास्थल का नवीन कानून के तहत वीडियोग्राफी की गई। बच्ची का पीएम कराने पर डॉक्टर द्वारा पानी में डूबने से बच्ची की मृत्यु होना बताया। इसके बाद प्रकरण में धारा 103 बीएनएस (हत्या) जोड़ी गई। शव मिलने के पश्चात सभी परिजनों से मनोवैज्ञानिक और भावनात्मक तरीके से पूछताछ की गई। पूछताछ में सभी के द्वारा घटना करने से इंकार किया गया। किंतु बच्ची की मां से पूछताछ के दौरान बच्ची के जाने के बाद भी दुःख या पछतावे के भाव नहीं दिख रहे थे, तब उस पर संदेह हुआ। इसी दौरान मृत बच्ची के अंतिम संस्कार के बाद बच्ची की मां भावनात्मक रूप से टूट गई और बताया कि उसको लड़के की चाह थी पर उसकी लड़की हो गई। घर मे उसका मान सम्मान कम हो जायेगा सोचकर बच्ची को कुंए में जिंदा फेंक दिया। जब घर के सभी सदस्य सोये गए तब उसने घटना को अंजाम दिया। गवाहो के सामने अपराध कबूल करने के बाद महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
गिरफ्तार महिला आरोपी👇
श्रीमती हसीन गोयल पति करन गोयल उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम किरारी थाना मस्तूरी जिला
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
