
बिलासपुर,, कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसद में हिंदू विरोधी बयान से देश भर में बवाल मचा हुआ है। इस बयान के विरोध में गुरुवार को बिलासपुर में भी अलग-अलग संगठनों द्वारा राहुल गांधी की शव यात्रा निकाली गई और जमकर आक्रोश व्यक्त किया गया। लगता है नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल गांधी कुछ अधिक ही जोश में है। इसी जोश में वे क्या कह रहे हैं, शायद यह उन्हें भी होश नहीं है।इसीलिए एक के बाद एक विवादित बयान देने वाले राहुल गांधी का देश भर में विरोध हो रहा है। संसद में हिंदुओं को हिंसक बताने और फिर हिंदू आराध्य देवी देवताओं की तस्वीर लहराने के विरोध में अलग-अलग प्रकार से विरोध दर्ज किया जा रहा है।इसी कड़ी में गुरुवार को बिलासपुर में विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल सहित तमाम हिंदूवादी संगठनों ने राहुल गांधी की शव यात्रा निकाली। दोपहर बाद लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान से यह शव यात्रा निकाली गई। बाकायदा अर्थी सजाकर उस पर शव रखकर यात्रा निकाली गई, जिसमें एक व्यक्ति आगे आगे हांडी में अग्नि लेकर चल रहा था। विरोध कर रहे नेताओं ने बताया कि कांग्रेस हमेशा से ही तुष्टिकरण की नीति पर चलती रही है, जिसने अपने घोषणा पत्र में भी साफ कहा था कि वह बहुत संख्यको की विरोधी है । मात्र 99 सीट आने से ही कांग्रेस के चेहरे की कलई उतर गई है और वह संसद में पूरी तरह बेनकाब हो चुकी है। उनका हिंदू विरोधी चेहरा, राहुल गांधी के बयानों से सामने आ रहा है, जिन्होंने बेहिचक संसद में कह दिया कि हिंदू हिंसक है और 24 घंटे हिंसा करते रहते हैं। अगले दिन वे हिंदू देवी देवताओं की तस्वीर लहराकर एक बार फिर से हिंदू धर्म पर आघात करते हैं। ऐसा कोई दिन नहीं जा रहा जब राहुल गांधी अपने विवादित बयानों से देश के बहुसंख्यक समाज को ठेस नहीं पहुंचा रहे। बावजूद इसके माफी मांगना तो दूर, वे अपने बयानो को सही साबित करने में ऊर्जा खपा रहे हैं, जिसे लेकर देश भर में विरोध व्यक्त किया जा रहा है। इसी क्रम में शवयात्रा लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान से होकर देवकीनंदन चौक पहुंची। इस दौरान सभी ने उनके बयान की घोर निंदा की।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 24, 2026एक्साइज एक्ट गया तेल लेने, चखना सेंटरों में जाम पर जाम, पुराने बस स्टैंड में दुकानों का खुला खेल, आबकारी टीम पहुंची तो लगा चेकिंग का मेला, कार्रवाई पूछो तो अफसरों ने पकड़ा मौन का ठेला, अधिकार नहीं तो फिर किस बात का लवाजमा, न्योछावर या व्यवहार—किसके इशारे पर आबकारी महकमे का ये ड्रामा?
UncategorizedOctober 24, 2026अमूल पार्लर का दिखाया सपना, इलाज का भरोसा भी दिलाया खूब, टेंडर मिला न इलाज, ऊपर से मोबाइल भी हुआ गायब? डॉक्टर पत्नी के नाम पर भरोसे का खेल या ठगी का कथित जाल? 2.11 लाख की शिकायत से मचा बवाल, अब पुलिस करेगी सवाल-जवाब…
UncategorizedOctober 23, 2026कोतवाली की तोप सिंह नवरंग के पक्ष में बजी तबादले की घंटी, विवेक पांडेय को तोरवा की कमान! किशोर की सिरगिट्टी में फिर वापसी, रविशंकर तिवारी को सिविल लाइन का जिम्मा, 10 इंस्पेक्टरों की कुर्सी हिली तो पुलिस महकमे में मची खलबली…
UncategorizedOctober 23, 2026न साहेब मिले, न बाबू दिखे, आबकारी दफ्तर में सन्नाटा खूब! तड़के 4 बजे छापे, 50 हजार की डिमांड के आरोप, देर रात शराब का खेल और चखना दुकानों की बहार! अब सवालों से कौन भाग रहा, किसकी शह पर चल रहा पूरा कारोबार?
