
बिलासपुर के हर घरो में जल्द स्मार्ट मीटर लग जाएगी। जिसके लिए अभी से कार्य शुरूकर दिया गया है। इससे समय पर उपभोक्ताओं को बिल न मिलने की समस्या से बड़ी निजात मिलेगी। साथ ही बिजली की चोरी भी रुकेगी।
कार्यपालन अभियंता पी व्ही एस राजकुमार ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पूरे शहर के लगभग ढेड़ लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगना है। जिसकी शुरुवात हो चुकी है। वर्तमान में राजकिशोर एवं सिरगिट्टी क्षेत्रों के लगभग 1000 घरों में स्मार्ट मीटर लग चुका है और यह काम बड़ी तेजी से पूरे शहर में चल रहा है। 2 सालो के अंदर पूरे शहर के प्रत्येक घरों में स्मार्ट मीटर लगा दी जाएगी । जिसके लिए ग्लोबल टेंडर के माध्यम से राजस्थान की जीनस कंपनी को टेंडर मिला है।
ई ई राजकुमार ने बताया कि स्मार्ट मीटर लगने से उपभोक्ताओं से निजी कंपनी ज्यादा बिल लेगी । ऐसा भ्रम कुछ उपभोक्ताओं में व्याप्त है इस संबंध में कहा कि यह केवल भ्रम है । बिजली की दरो का निर्धारण बिजली नियामक आयोग करती है इसलिए इस तरह के भ्रम में उपभोक्ता न पड़े।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
