
बिलासपुर,, सिम्स में भर्ती मरीज चोरी घटनाओं से परेशान हैं। आए दिन किसी न किसी वार्ड में चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। वही कोटा से मरीज के साथ उसके परिजन भी आए थे।
सिम्स अस्पताल में आए दिन चोरी की घटना आम बात हो गई है! इसमें सिम्स की लापरवाही नजर आ रही है प्रार्थी दिलहरण बंजारे निवासी कोटा ग्राम अमने ने कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया की 1 जुलाई को वह अपनी पत्नी का इलाज कराने सिम्स अस्पताल बिलासपुर आया था! जहां पर उसकी पत्नी को ईलाज हेतु भर्ती कराया गया जहा 3 जुलाई को रात्रि में सिम्स अस्पताल बिलासपुर में पोको मॉडल एम 6 प्रो 5 जी मोबाइल कीमत 16999 रू को अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले गया है!
तो वही कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की शनिचरी बाजार का ठेला चलाने वाला भास्कर पांडेय एक मोबाइल फोन बेचने के लिए ग्राहक की तलाश में है! कोतवाली पुलिस ने घेरा बंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा पूछताछ करने पर सिम्स अस्पताल से मोबाईल चोरी करना स्वीकार किया वही पोको मोबाईल को जप्त कर आरोपी भास्कर पांडेय को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया!
आपको बता दे की कुछ महीने पहले मनेद्रगढ़ से बिलासपुर सिम्स में इलाज के लिए आए
मरीज को बेड में सुलाने के लिए महिला ने बैग को नीचे रख दिया। इसके बाद वह दूसरे काम पर व्यस्त हो गई। इसी दौरान दो चोरों ने महिला के बैग से नगदी 8 हजार रुपए निकाल लिया। महिला ने एक चोर काे पैसे निकालते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया, जबकि दूसरा चोर उसे चकमा देकर पैसे लेकर भाग गया। महिला ने सिटी कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने दूसरे चोर को भी ढूंढ निकालने के साथ ही चोरी के पैसे जब्त करके परिजनों को लौटा दिया। इससे परिजनों के चेहरे में खुशी के आंसू झलक आए।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.08मोपका की बेशकीमती जमीन पर फिर ‘केडिया’ का दावा, रिकॉर्ड में निगम की, जमीन पर खम्भे गड़े… हाईकोर्ट के आदेश पर खुला सीमांकन का पिटारा, निगम-राजस्व टीम ने नापी जमीन, अब रिपोर्ट बताएगी असली मालिक कौन?
Uncategorized2026.09.08श्रीराम केयर में इलाज के बाद ‘कचरे’ का खेल! सार्वजनिक जगह पर मेडिकल वेस्ट और एक्सपायरी दवाएं डंप, निगम की नजर पड़ी तो अस्पताल पर ठोंका ₹30 हजार जुर्माना, अब चेतावनी, दोबारा गलती हुई तो कार्रवाई और तगड़ी…
Uncategorized2026.09.08प्रदीप आर्य की ‘डिक्की चेकिंग’ ने खोला नशे का राज, बिरकोना रोड पर कार रोकते ही निकली ऑनरेक्स की 520 नग खेप, दो आरोपी दबोचे गए, 1.04 लाख का सिरप जब्त; दो सप्लायर अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर…
Uncategorized2026.09.08सेंदरी के जमीन खेल में पटवारी पर मेहरबानी क्यों? 19 अक्टूबर का डेथ सर्टिफिकेट, 16 अक्टूबर का फौती प्रतिवेदन, एक माह से जांच ठंडी, कार्रवाई गायब… रसूख भारी या सिस्टम बेबस?
