
बिलासपुर,, सिविल लाईन थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले दुष्कर्मी को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध दुष्कर्म के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। थाना सिविल लाइन की उपनिरीक्षक एस चौहान ने बताया कि आरोपी तैयब खान अपने ही समाज की पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसका लंबे समय तक शारीरिक शोषण करता रहा। जब भी वे आरोपी से शादी की बात करती आरोपी पीड़िता को गोल-मोल जवाब देकर चलता कर देता था। इस तरह पीड़िता के सब्र का बांध टूट गया और वह इस पूरे मामले की शिकायत करने थाना सिविल लाइन पहुंची। पुलिस ने भी गंभीरता दिखाते हुए तत्काल दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.10गणपति बप्पा की एंट्री से पहले पुलिस का फरमान! पंडाल सड़क पर नहीं, फूहड़ गाने नहीं, नशेबाजों की नो-एंट्री… CCTV से होगी निगरानी, और 24 सितंबर तक करना होगा विसर्जन बप्पा आएंगे, लेकिन पुलिस के नियमों से…
Uncategorized2026.09.10काम में सुस्ती, ठेकेदारों पर गिरी गाज, बस्तर की सड़कें अधूरी छोड़ने वाले 6 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 2 के पंजीयन रद्द PWD ने कहा काम नहीं तो ठेका भी नहीं…
Uncategorized2026.09.10शराब के केस में थाने आया शिव, सुबह अस्पताल में मिला मौत का मामला, पुलिस की कहानी अलग, परिजनों के आरोप अलग, थाने से अस्पताल तक बवाल, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताएगी कि हिरासत में आखिर ऐसा क्या हुआ कि शिव की जान चली गई?
Uncategorized2026.09.10खाते अपने, खेल साइबर ठगों का, कमीशन की खनक में खुलवाए बैंक खाते, करोड़ों की ठगी का पैसा घुमाया, रेंज साइबर पुलिस ने बिछाया ऐसा जाल कि 6 आरोपी फंसे, 50 शिकायतें खुलीं और करीब 4 करोड़ की धोखाधड़ी का राज सामने आ गया…
