बिलासपुर, 6 जुलाई केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरूण साव द्वारा आज सिम्स में मरीजों की सुविधा के लिए बनाए गए बाहर बिस्तरों के आपातकालीन सेवा, अतिरिक्त ओपीडी कक्ष और उद्यान का लोकार्पण किया। इन सुविधाओं के विस्तार से मरीजों को स्वास्थ सेवाएं शीघ्रता और सुगमता से उपलब्ध हो पाएंगी।
संभाग के सबसे बड़े अस्पताल सिम्स में सुविधाओं का विस्तार करते हुए अतिरिक्त ओपीडी कक्ष बनाया गया है जिसकी लागत लगभग 30 लाख है। बारह बिस्तरों के आपातकालीन सुविधा (TRIAGE) का निर्माण किया गया है। केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू और उप मुख्यमंत्री अरूण साव द्वारा सिम्स में इन सुविधाओं का शुभारंभ किया गया। सीएमपीएचटीएफ और डीएमएफ फंड से निर्मित इस केन्द्र का निर्माण सीजीएमएसएसी द्वारा किया गया है। इसकी लागत लगभग 50 लाख है। इस सुविधा के तहत आपदा का वर्गीकरण करते हुए मरीजों को त्वरित इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। इसी के साथ सिम्स में अतिरिक्त ओपीडी कक्ष बनाए गए हैं जिससे भीड़ का बेहतर प्रबंधन किया जा सके। मेडिकल रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट और ओपीडी कक्ष आस-पास होने से अब मरीजों को सुविधा होगी।
सिम्स के साैंदर्यीकरण के लिए बनाये गये उद्यान का लोकार्पण भी आज केन्द्रीय मंत्री द्वारा किया गया। नगर निगम द्वारा निर्मित इस उद्यान की लागत 211.31 लाख है जो डीएमएफ और स्मार्ट सिटी के फंड से बनाए गए है। श्री तोखन साहू और साव ने इस अवसर पर जनऔषधि केन्द्र का भी निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। उन्होंने इस मौके पर रेड क्रॉस की अतिरिक्त शाखाएं खोलने के भी निर्देश दिए। साहू ने इस अवसर पर सिम्स प्रबंधन को बधाई देते हुए मरीजों के हित में बेहतर कार्य के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह महत्वपूर्ण है कि हम जरूरतमंदों को उत्तम स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध करा सके। इस मौके पर बिलासपुर नगर विधायक अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, जिला कलेक्टर अवनीश शरण, निगम कमिश्नर अमित कुमार, सिम्स के अधीक्षक डॉ. एस. के. नायक, डॉ. कमल किशोर सहारे, जन प्रतिनिधि, सिम्स प्रबंधन के अधिकारी-कर्मचारी और स्टाफ बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026मोतीबाग प्रेस क्लब में पलाश का पिस्टलिया पावर शो, हवा में गोली चलाकर दिखाया रौब, धमकी देकर मचाया हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उतार दिया खौफ का भूत, पिस्तौल, खोखा और दो जिंदा कारतूस के साथ पलाश तिवारी गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 26, 2026अमृतसर से चिट्टा लाया, उसलापुर में जाल बिछाया, लेकिन गोपाल सतपथी की टीम ने तस्कर का पूरा खेल बिगाड़ा, ढाई लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, नशे के सौदागर की उम्मीदों पर फिरा पानी, पुलिस का शिकंजा कसते ही तस्करी के मंसूबे ध्वस्त…
UncategorizedOctober 25, 2026मेंबरशिप नहीं मिली तो पिस्टल से कर दी दावेदारी, रायपुर प्रेस क्लब में देर रात धाँय-धाँय, सदस्यता के चक्कर में पहले कोषाध्यक्ष-सचिव पर तानी पिस्टल, फिर फायरिंग से मचा हड़कंप, पलाश तिवारी गिरफ्तार, आखिर मेंबरशिप के लिए ये कैसा पावर शो…
UncategorizedOctober 25, 2026मुफ्त इलाज का ढिंढोरा, लाखों का बिल और मौत के बाद बवाल, मोपका रोड़ के शिवा मेडिसिटी पर लापरवाही के आरोप, डॉक्टरों की डिग्री पर सवाल, सीएमएचओ दफ्तर में शिकायतों की हांडी तो खूब चढ़ी, अब जांच का ढक्कन खुलेगा या मामला फिर ठंडे बस्ते में पड़ेगा?…
