
बिलासपुर। शहर के अंदर किसी भी जगह पर बसों को खड़ा कर दिया जा रहा है। इसके चलते दूसरी गाड़ियों को निकलने में दिक्कत होती है। कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। इसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ता है। यातायात पुलिस बसों को हटाने के लिए ध्यान तक नहीं देते हैं। इसके चलते लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। पुराना बस स्टैंड से टैगोर चौक मार्ग में बसों की लंबी लाइन लगी रहती है। तो वही करबला जाने वाली सड़क से लगे दुकानदारों की कार रोड पर ही पार्किंग की जाती है पूरी सड़क पर बस, कार का कब्जा हो जाता है। बची हुई सड़क पर आटो, रिक्शा चालक भी खड़े हो जाते हैं। इससे यहां दिनभर ट्रैफिक जाम लगता है। इससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।
तो वही आज रात 8 बजे एक नजारा और देखने को मिला जहां मरीज को लेकर एंबुलेंस किसी नजदीकी हॉस्पिटल ले जाने के निकली और पुराना स्टैंड मार्ग में फस गई वही यातायात की गाड़ी भी सामने से आ रही पर एंबुलेंस को रास्ता नहीं दिया गया!
सुबह से लेकर देर रात तक वाहनों का आना जाना होता रहता है। लेकिन शहर के मेन चौक चौराहों में यातायात के 2 पुलिस स्टाफ से काम चलाया जा रहा है! यहां से रेलवे स्टेशन, तेलीपारा, तारबाहर जाने का मार्ग है। सबसे अधिक रेलवे स्टेशन और स्टेशन से पुराना बस स्टैंड आने वालों की भीड़ लगी रहती है। दूसरी ओर सड़क किनारे बस खड़ी रहती है। इससे दिनभर जाम की स्थिति निर्मित होती है। इस मार्ग में बड़े-बड़े होटल भी संचालित हो रहे हैं। किसी होटल में शादी या पार्टी का आयोजन होता है। तब सड़कों पर वाहनों की लंबी लाइन लग जाती है। तो वही मोबाइल बाजार के नाम से जाने वाले राजीव प्लाजा में भी रोड में घंटो कार, बाईक पार्किंग पर कर छोड़ दिया जाता है! राजीव प्लाजा संघ और यातायात पुलिस इस पर ध्यान नहीं देती!
तो वही खासकर शादी सीजन में टैफिक दबाव बहुत रहता है। यात्रियों को बैठाने के लिए सड़क किनारे बस को खड़ी नहीं करते हैं, बल्कि मरम्मत भी होती है। इस कारण इस मार्ग पर घंटों भर जाम लगा रहता है। दूसरी ओर यातायात पुलिस पुराना बस स्टैंड चौक के पास वाहन चालकों को रोकवाकर जांच के नाम पर वसूली करते नजर आते हैं, पर सड़क किनारे खड़ी बस को हटवाने के लिए कोई प्रयास नहीं करते हैं। इससे आम जनता परेशान होती है। सड़क पर कब्जा करने वाले बसों पर निगम के अफसर भी कार्रवाई नहीं करते हैं।

Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 26, 2026मोतीबाग प्रेस क्लब में पलाश का पिस्टलिया पावर शो, हवा में गोली चलाकर दिखाया रौब, धमकी देकर मचाया हड़कंप, कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर उतार दिया खौफ का भूत, पिस्तौल, खोखा और दो जिंदा कारतूस के साथ पलाश तिवारी गिरफ्तार…
UncategorizedOctober 26, 2026अमृतसर से चिट्टा लाया, उसलापुर में जाल बिछाया, लेकिन गोपाल सतपथी की टीम ने तस्कर का पूरा खेल बिगाड़ा, ढाई लाख की हेरोइन के साथ आरोपी गिरफ्तार, नशे के सौदागर की उम्मीदों पर फिरा पानी, पुलिस का शिकंजा कसते ही तस्करी के मंसूबे ध्वस्त…
UncategorizedOctober 25, 2026मेंबरशिप नहीं मिली तो पिस्टल से कर दी दावेदारी, रायपुर प्रेस क्लब में देर रात धाँय-धाँय, सदस्यता के चक्कर में पहले कोषाध्यक्ष-सचिव पर तानी पिस्टल, फिर फायरिंग से मचा हड़कंप, पलाश तिवारी गिरफ्तार, आखिर मेंबरशिप के लिए ये कैसा पावर शो…
UncategorizedOctober 25, 2026मुफ्त इलाज का ढिंढोरा, लाखों का बिल और मौत के बाद बवाल, मोपका रोड़ के शिवा मेडिसिटी पर लापरवाही के आरोप, डॉक्टरों की डिग्री पर सवाल, सीएमएचओ दफ्तर में शिकायतों की हांडी तो खूब चढ़ी, अब जांच का ढक्कन खुलेगा या मामला फिर ठंडे बस्ते में पड़ेगा?…
