
देवरी खुर्द के बूटापारा सरकारी स्कूल में बच्चों से मारपीट करती प्रधान पाठिका का खौफ; परिजन और जनप्रतिनिधि द्वारा शिकायत करने पर प्रताड़ना और बढ़ रही है।
राहुल जी की कलम से
मैडम ने आरोप को निराधार बताया और कहा कि बच्चे बदमाशी करते हैं तो उन्हें शांत करने ऐसा कराया जाता है।
अभिभावक से शिकायत दर्ज कराई तो उलट और प्रताड़ना बढ़ती जा रही है।
देवरी खुर्द के बूटापारा के सरकारी स्कूल में प्रधान पाठिका का खौफ इतना है कि बच्चे और उनके परिजन तो क्या जनप्रतिनिधि भी उनकी शिकायत कर रहे है। बच्चों से मारपीट करना उसकी आदत सी बन गई है. शिक्षा का स्तर गिरता ही चला गया जा रहा है। अभिभावकों ने भी शिकायत की है कि प्रधान पाठिका बच्चों से मारपीट करती है; वही जनप्रतिनिधि भी इसकी शिकायत शिक्षा अधिकारी से कर चुके हैं। वही जिला शिक्षा अधिकारी का कहना है जांच कराई जाएगी।
देवरी खुर्द संकुल के बूटापारा प्राथमिक स्कूल में प्रधान पाठिका के डर से बच्चे स्कूल आना छोड़ रहे हैं। बच्चों से मारपीट करना उनकी आदत सी बन गई है। इसकी शिकायत जनप्रतिनिधि, अभिभावक सहित बच्चों ने भी की है। उसके बावजूद भी मैडम अपनी आदतों से बाज नहीं आ रही है. बच्चों ने बताया कि मैडम हमसे आए दिन मारपीट करती है; उसके निशान भी शरीर में पड़ गए हैं। इसकी शिकायत अपने अभिभावक से भी किए हैं उन्होंने यहां शिकायत दर्ज कराई तो उल्टे और प्रताड़ना बढ़ती जा रही है।
जब इस विषय पर हमने मैडम से बात की तो उन्होंने सारे आरोप को निराधार बताया और कहा कि बच्चे बदमाशी करते हैं तो उन्हें शांत करने ऐसा कराया जाता है। शिक्षक, बच्चे और जनप्रतिनिधि के आरोप को भी उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया।
वहीं वार्ड के पार्षद परदेसी राज का कहना है कि मैडम सरोजिनी विश्वकर्मा के आने के बाद स्कूल का हाल बदहाल हो गया है। बच्चों से मारपीट करना, पढ़ाई नहीं करवाना उसकी आदत में शुमार हो गया है. उन्होंने भी जिला शिक्षा अधिकारी से निवेदन किया है कि जल्द से जल्द उस पर कार्यवाही की जाए । वही इस पूरे मामले की जानकारी जब जिला शिक्षा अधिकारी साहू को हमने फोन से दिया तो उन्होंने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.07अच्छे दिन की ‘हरी फसल’! 🌽😲
दुर्ग में मक्के की आड़ में 6 एकड़ अफीम की खेती का भंडाफोड़, कीमत करीब 1 करोड़; भाजपा नेता के परिवार की जमीन से जुड़ा मामला, पुलिस रेड में हड़कंप, एक हिरासत में…
Uncategorized2026.03.06पुलिस बनकर ट्रेलर रोका, मोबाइल-नकदी लूटी… चकरभाठा में नकली खाकी का खेल खत्म, टाटा पंच में घूम रहे दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे…
Uncategorized2026.03.06लाल खदान चौक बना अखाड़ा: तोरवा में दो गुटों का सड़क पर संग्राम, लात-घूंसे और पत्थरों से जमकर मारपीट—वीडियो वायरल, देवरी खुर्द-लाल खदान के युवकों की पहचान में जुटी पुलिस…
Uncategorized2026.03.06होली ड्यूटी में पुलिस पर हमला: कार हादसे के बाद युवकों का बवाल, टीआई समेत जवानों से मारपीट, वर्दी फाड़ी—महिला कॉन्स्टेबल से धक्का-मुक्की; बिल्हा में 8 आरोपियों पर केस, वीडियो वायरल …
