जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक होली, ईद-उल-फितर सहित सभी पर्व आपसी भाई चारे एवं सामाजिक सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय


पर्व में अनहोनी से निपटने जिला प्रशासन का पुख्ता इंतजाम
बिलासपुर, 19 मार्च 2024/जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आज यहां जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में एडीएम श्री आर.ए.कुरूवंशी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मार्च एवं अप्रैल महीने में आने वाले पर्व होलिका दहन, होली, गुड फ्राइडे, नवरात्रि, ईद-उल-फितर, रामनवमी, हनुमान जयंती एवं चेट्रीचंड पर्व आपसी तालमेल एवं भाई चारे की भावना के साथ सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में अपर कलेक्टर श्री शिवकुमार बनर्जी, एडीशनल एसपी शहरी श्री उमेश कश्यप, एडीशनल एसपी ग्रामीण श्रीमती अर्चना झा, बिलासपुर एसडीएम श्री पीयूष तिवारी, शांति समिति के सदस्य श्री हबीब मेमन, सुधीर खण्डेलवाल सहित अन्य पदाधिकारी और अधिकारी मौजूद थे। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि सभी पर्व के दौरान डीजे पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा और आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करते हुए सभी पर्व मनाया जाएगा।
एडीएम श्री कुरूवंशी ने कहा कि जिले में सभी धर्माें एवं सम्प्रदाय का सम्मान करते हुए भाई चारे के साथ सभी धर्माें के पर्वाें और उत्सवों को मनाने की परम्परा रही है। उन्होंने यह परम्परा आगे भी जारी रहने की आशा व्यक्त की। बैठक में पर्व के दौरान आपात सहायता एवं किसी भी तरह की अनहोनी को टालने के लिए पुलिस सहित नगर पालिक निगम, नगर सेना एवं सिम्स एवं जिला अस्पताल, विद्युत मण्डल आदि विभागों को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए। समिति ने जिले के सभी नागरिकों को जल का अपव्यय रोकने हेतु सूखी होली खेलने एवं केमिकल युक्त रंगों का उपयोग नहीं करते हुए शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी भाई चारे एवं हर्षाेल्लास के साथ होली पर्व मनाने की अपील की है। हुड़दंगियों, तेज वाहन चलाने वाले तथा धार्मिक पर्वाें की भावना के विपरीत काम करने वाले असामाजिक लोगों के साथ पुलिस को सख्ती से निपटने कहा गया है। समिति के सदस्यों ने इसी प्रकार सभी पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने पर अपनी-अपनी सहमति जताई।
नगर पालिक निगम द्वारा होलिका दहन स्थलों को चिन्हांकित कर साफ-सफाई कराई जाएगी। नियमित रूप से दो तीन बार पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था भी निगम द्वारा सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस विभाग को पर्व के दौरान शहर के समस्त चौक-चौराहों, धार्मिक स्थलों, सिम्स, जिला अस्पताल सहित महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बल तैनात करने के दिशानिर्देश दिए गए है। बीच सड़क पर डिस्क एवं बिजली तार के नीचे होलिका दहन नहीं किया जाएगा। तेज गति से मोटर वाहन चलाने वाले एवं तीन सवारी चलने वालों पर पुलिस द्वारा निगरानी रखी जाएगी। पेट्रोेलिंग पार्टी की संख्या बढ़ाकर मुख्य मार्गाें के साथ-साथ अंदर की गलियों में गश्त की जाएगी। नगर सेना द्वारा फायर बिग्रेेड वाहन मुस्तैद रखा जाएगा। सिम्स एवं जिला अस्पताल इस दौरान 24 घंटे खुले रहेंगे। विद्युत विभाग को पर्व के दौरान विद्युत की निरंतर आपूर्ति बनाये रखने एवं आपात स्थिति में सुधार के लिए कर्मचारियों की टीम तैनात रखे जाने के निर्देश दिए गए है।
राहुल जी की कलम से
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 19, 2026फेसबुक पर फर्जी IAS, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की चपत, साइबर ठगों का खेल निकला अंतरराज्यीय… ऑपरेशन साइबर शील्ड का वार, कानपुर से दो गिरफ्तार, 11 थानों में ठगी के बैंक खाते की शिकायतें… अब खुलेगा ठगों के नेटवर्क का राज…
UncategorizedOctober 19, 2026सकरी TI संजय सिंदे का जुआ फड़ पर सर्जिकल स्ट्राइक, जोंकी में ताश की महफिल पर पुलिस की रेड, 10 जुआरी धराए… 52 पत्ती ताश और ₹16,300 जब्त, जुआरियों के खेल पर पुलिस ने फेरा पानी…
