
बिलासपुर,,, तोरवा थाना क्षेत्र में अलग अलग जगहों पर खिला रहे सट्टा कारोबारियों पर लगातार कार्यवाही के बावजूद सट्टा कारोबार बड़े सिरे से चल रहे हैं!I.P.S ऑफिसर C.S.P और उनकी टीम ने थाना तोरवा अंतर्गत अलग-अलग जगह सट्टा कारोबार चला रहे सटोरियों पर कार्यवाही करते हुए उन्हें धर दबोचा और वैधानिक कार्यवाही के लिए सटोरियों को थाना तोरवा पुलिस के हवाले किया है।

I.P.S ऑफिसर C.S.P उमेश गुप्ता को थाना तोरवा क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से चल रहे सट्टा पट्टी की लंबे समय से शिकायत मिल रही थी।शिकायत के आधार पर C.S.P ने टीम बनाकर सट्टा पट्टी खिला रहे

सटोरियों के ठिकानों पर दबिश दिया।इस दौरान C.S.P की टीम ने अलग-अलग ठिकाने से नौ सैटरियों को धर दबोचा। C.S.P के पुलिस टीम के हत्थे चढ़े संतोष बजाज, राजू साहू, विवेक मोगरे, संतोष अवस्थी और किशन निषाद सहित नौ सटोरियों से 49 हजार रुपये नगद और सट्टा पट्टी बरामद किया है। गौर करने वाली बात ये है कि I.P.Sकी टीम ने 9 सटोरियों को पकड़ा लेकिन तोरवा पुलिस ने केवल 5 सटोरियों पर ही छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया जबकि बाकियों पर धारा 151 के तहत कार्यवाही की गई है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
