
बिलासपुर,,,सर्विसिंग सेंटर के पीछे जुए से सजी महफिल में छापेमारी कर सिरगिट्टी पुलिस ने 7 जुआरियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से पुलिस ने 60,200 रुपए जब्त किया है। मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी पुलिस को सूचना मिली कि श्रीराम सर्विसिंग सेंटर के पीछे तिफरा में कुछ जुआरी हार जीत का दांव लगा रहे हैं।

जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहा तिफरा निवासी विकास वर्मा, भैरोनगर निवासी राजेश साहू, महाराणा प्रतात नगर निवासी दुर्गेश गुप्ता, तिफरा निवासी दुर्गेश कश्यप और रवि भोई सहित प्रदीप रजक और विशाल दुबे को पुलिस ने रंगे हाथों जुआ खेलते पकड़ा। जिनके पास से पुलिस 60,200 रूपए जब्त किया है। वही उक्त मामले में पुलिस ने जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में निरीक्षक विजय चौधरी, प्र.आर विरेन्द्र धनकर, विजय कुमार शर्मा, आरक्षक- चंद्रकांत निर्मलकर, विनोद कुमार सूर्यवंशी, रवि शंकर यादव, ऋषि, सतीश भई, देवेन्द्र साहू की अहम भूमिका रही।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
