
बिलासपुर,,,प्रार्थी विरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी निवासी मुरभट्ट्ठा रोड जगन्नाथ चौक हेमूनगर तोरवा ने थाना आकर दिनाक 27.07.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ट्रांजेक्शन सोल्युशन इंटरनेशनल प्रा.लि. कंपनी में जिला कार्यवाहक के पद पर कार्यरत है। उक्त कंपनी बिलासपुर स्थित एस.बी.आई. बैंक के एटीएम मशीन का रखरखाव एवं मेटनेन्स का कार्य करती है कि 26.07.24 को कंपनी से सूचना मिली कि राजकिशोर नगर एसबीआई एटीएम में तकनीकी समस्या है, पैसे नहीं निकल रहा है। जिससे राजकिशोर नगर एसबीआई का एटीएम जाकर सीसीटीव्ही फूटेज चेक किया जिसमें दो अज्ञात व्यक्ति द्वारा दो एटीएम मशीन के शटर बॉक्स में पट्टी लगाकर पैसे निकाल रहे थे। जिसे चेक करने पर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा दोनो एटीएम से 11200/- रु निकाल लिये हैं। इसी प्रकार 27.07.2024 को सूचना मिला कि महामाया चौक के आगे कोनी रोड सरकडा में लगे एटीएम मशीन काम नहीं कर रहा है। जिस पर सुबह करीब 08.45 बजे जाकर कैमरा फूटेज चेक किया तो देखा कि सुबह करीब 08.33 बजे दो व्यक्तियों के द्वारा शटर बॉक्स में पट्टी लगाते दिखाई दे रहे थे। प्रार्थी को देखते ही बाहर खड़े दो व्यक्ति भाग गए।प्रार्थी के उक्त रिर्पोट पर अपराध कायम कर विवेचना में लेकर घटना की सूचना पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को दी गई जिनके द्वारा जिले में तत्काल घेराबंदी कर सदेहियों को पकड़ने निर्देशित किया गया। जिनके निर्देशानुसार अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, एसीसीयू प्रभारी अति. पुलिस अधीक्षक अनुज कुमार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरकंडा निरी तोपसिंह नवरंग के निर्देशन में तत्काल टीम तैयार कर थाना क्षेत्र में नाकाबंदी के दौरान राजकिशोर नगर चौक में एक UP 62 CB 9039 स्वीफ्ट कार आते दिखी जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसे घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम दिलशाद अहमद, अजय गौतम एवं सुनील गौतम निवासी उत्तर प्रदेश का रहने वाले बताये। जिनसे सूक्ष्मता से पूछताछ करने पर एटीएम के शटर बॉक्स में पट्टी लगाकर चोरी करना बताते हुये राजकिशोर नगर एवं महामाया चौक के पास लगे एटीएम में घटना कारित करना स्वीकार किए। और चोरी किये रकम जुमला 11200 रू. पृथक-पृथक बरामद कराये जिसे विधिवत् बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया है।

आरोपी 👇
1. दिलशाद अहमद पिता मोह. तौफिक उम्र 27 वर्ष निवासी नुरुद्दीनपुर थाना खेतासहाय जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश।
2. अजय कुमार गौतम पिता मेवालाल गौतम उम्र 34 वर्ष निवासी लखमापुर थाना खेतासहाय जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश।
3. सुनील कुमार गौतम पिता स्व. बब्बर उम्र 34 वर्ष निवासी कलापुर थाना खेतासहाय जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
