
बिलासपुर,,, जिले में पुलिस अधीक्षक द्वारा जागरूकता अभियान लगाकर लोगो को जागरूक करने के बावजूद ठगी का शिकार होते जा रहे है ! वही एक मामला ईडी और मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाकर रिटायर्ड अधिकारी से 54 लाख रूपए की ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है।अज्ञात आरोपियों ने पोर्न वीडियो अपलोड करने का आरोप लगाकर एफआईआर की कॉपी भेजी। उसके बाद किस्तों में रकम लेकर आरोपियों ने ठगी की है। मामले में ठगी का शिकार हुए रिटायर्ड अधिकारी ने पुलिस से शिकायत की है। जिसपर मामला दर्ज पर साइबर सेल की टीम जांच में जुट गई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार अज्ञेय नगर निवासी जय सिंह चंदेल केंद्र सरकार की नौकरी से रिटायर्ड अधिकारी हैं। उनके मोबाइल में बीते 24 जून को अज्ञात मोबाइल नम्बर से कॉल आया। फोन करने वाले ने उन पर पोर्न वीडियो अपलोड करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर की कॉपी भेजी। जिसपर उन्होंने इस मामले में शामिल नहीं होने की बात कही, इस पर उन्हें मामले की जांच मुंबई पुलिस के द्वारा करने का झांसा दिया गया।
फिर शाम को उनके मोबाइल में दूसरे अनजान मोबाइल नम्बर से फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को मुंबई पुलिस का अधिकारी विनायक बावर बताकर कहा कि, एक व्यक्ति के घर से 274 एटीएम बरामद हुआ है, उसमें से एक एटीएम कार्ड उनका है। इस पर उन्हें ईडी की जांच में मामला साफ होने की बात कहकर फोन काट दिया गया।
इसके बाद 2 जुलाई को उन्हें फोन कर कहा गया कि, सुप्रीम कोर्ट में ये केस रजिस्टर्ड है। उसके अनुसार आपके बैंक में जमा पैसा के लेनदेन के बारे में जांच की जाएगी। जांच के लिए उनसे एक बैंक एकाउंट में सारे रुपए जमा करने के लिए कहा गया। साथ ही ईडी और सुप्रीम कोर्ट के फर्जी आदेश दिखाकर उनसे 14 लाख 30 हजार रुपए जमा करा लिए गए।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.04मटकी बांधने गेट पर चढ़ा… ऊपर से ‘कान्हा’ नहीं, 11 केवी तार मिल गया, जन्माष्टमी की तैयारी में 20 वर्षीय राज खान हाईटेंशन की चपेट में आकर गंभीर घायल, सिम्स में भर्ती… बिजली बंद कराने के बाद बचाव, जश्न से पहले सुरक्षा का झटका…
Uncategorized2026.09.04ट्रांसपोर्ट नगर या कबाड़ पार्किंग? 10 साल से सड़क पर खड़ी गाड़ियां, दुकानों का कारोबार सड़क तक फैला, नालियां कचरे से जाम और पार्किंग गायब, जिम्मेदारों की नजर आखिर कब पड़ेगी?
Uncategorized2026.09.04एरियर का पैसा निकालना था, बाबू ने खुद का हिसाब बिगाड़ लिया, 10 हजार की रिश्वत लेते प्रिंसिपल और कर्मचारी ACB के हत्थे चढ़े…
Uncategorized2026.09.04मिनीबस्ती में पुलिस का ‘चाकू वाला चेकअप’ एक बदमाश हथियार समेत धराया, 11 की ‘कुंडली’ खंगालकर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई—त्योहार में हुड़दंग मचाने वालों को पुलिस ने पहले ही बता दिया, अब दादागिरी नही चलेगी…
