
बिलासपुर,,,सरकंडा पुलिस थाने की मोपाका चौकी पुलिस ने अवैध रूप से शराब की तस्करी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक बड़ा जखीरा के साथ इस मामले में दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता पाई है।पुलिस के इस खुलासे के बाद फरार तीसरा आरोपी पुलिस कर्मी बताया जा रहा है! जिसकी शराब तस्करी में बड़ी भूमिका भी बताई जा रही है! सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक देशी शराब की तस्करी का मास्टर माइंड भी बताया जा रहा है!

भनक लगते ही मामले में शामिल आरक्षक नीलकमल राजपूत पेट्रोलिंग वाहन को छोड़कर भाग निकला है! वही सरकंडा पुलिस उसकी तलाश कर रही है! बता दे कि
मोपका चौकी प्रभारी रामनरेश यादव ने बताया कि रविवार की रात देशी शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। इस पर उन्होंने जवानों के साथ मोपका चौक पर घेराबंदी की, पुलिस ने मुखबिर के बताए अनुसार चिल्हाटी मोड़ की ओर से आ रही रेनाल्ट कार को रोक कर कार सवार बलराम यादव(51) निवासी कंसा चौक टिकरापारा और नवीन बोले उर्फ भज्जी(34) निवासी दयालबंद गुरुनानक स्कूल के सामने उतार लिया! पूछताछ में दोनों ही गोलमोल जवाब देने लगे! पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कार से पांच बोरियों में 480 पाव देसी शराब का जखीरा मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर युवकों को थाने ले आई,थाने में कड़ाई से पूछताछ में नवीन ने बताया कि वह सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक नीलकमल राजपूत के कहने पर शराब लेकर आ रहा था। चौकी प्रभारी ने तत्काल इसकी जानकारी विभाग के उच्च अधिकारियों को दी, इधर शराब पकड़े जाने की भनक आरक्षक को भी लग गई। इस दौरान वह सकरी थाने में पेट्रोलिंग ड्यूटी पर मौजूद था। मामले में जुर्म दर्ज होने की जानकारी लगते ही वह पेट्रोलिंग वाहन छोड़कर फरार हो गया है। इधर पुलिस की टीम उसकी तलाश कर रही है।पुलिस की टीम ने फरार आरक्षक के मुंगेली स्थित घर पर रेड कार्यवाही की है जहा परआरोपित मुंगेली स्थित अपने मकान में भी नहीं मिला है। पुलिस की टीम ने पकड़े गए ड्राइवर और शराब तस्करी से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। आरोपित युवकों को न्यायालय में पेश किया गया है।पुलिस शराब तस्करी करने के आरोपित आरक्षक नीलकमल राजपूत को जल्द ही गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।
इन जैसे भ्रष्ट पुलिस कर्मियों की वजह से पुलिस महकमा होता है बदनाम….
पुलिस विभाग एक ऐसा विभाग है जिस पर आम जनता आंख बंद कर भरोसा करती है।पुलिस विभाग की वजह से ही लोग निडर हो आकर रात हो या दिन चैन की राहत लेते है।पुलिस अवैध कारोबार करने वालो पर कार्यवाही करती है,जिससे अपराध नहीं होता पर जब रक्षक ही भक्षक बन जाए तो आम नागरिक किस पर भरोसा करेगा।जब पुलिस ही अवैध कारोबार करने लगे तो अवैध कारोबारियो के हौसले बुलंद होंगे ही न,वही सूत्र बताते है की सकरी थाने में पदस्थ आरक्षक कई महीनो से शराब की तस्करी करवा रहा था,लेकिन अब जब पकड़ा गया तब इसकी पोल खुली है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.03.07अच्छे दिन की ‘हरी फसल’! 🌽😲
दुर्ग में मक्के की आड़ में 6 एकड़ अफीम की खेती का भंडाफोड़, कीमत करीब 1 करोड़; भाजपा नेता के परिवार की जमीन से जुड़ा मामला, पुलिस रेड में हड़कंप, एक हिरासत में…
Uncategorized2026.03.06पुलिस बनकर ट्रेलर रोका, मोबाइल-नकदी लूटी… चकरभाठा में नकली खाकी का खेल खत्म, टाटा पंच में घूम रहे दो शातिर चढ़े पुलिस के हत्थे…
Uncategorized2026.03.06लाल खदान चौक बना अखाड़ा: तोरवा में दो गुटों का सड़क पर संग्राम, लात-घूंसे और पत्थरों से जमकर मारपीट—वीडियो वायरल, देवरी खुर्द-लाल खदान के युवकों की पहचान में जुटी पुलिस…
Uncategorized2026.03.06होली ड्यूटी में पुलिस पर हमला: कार हादसे के बाद युवकों का बवाल, टीआई समेत जवानों से मारपीट, वर्दी फाड़ी—महिला कॉन्स्टेबल से धक्का-मुक्की; बिल्हा में 8 आरोपियों पर केस, वीडियो वायरल …
