Wed. Oct 21st, 2026

गणेश नगर मे स्थित 65 डिसमील अवैध जमीन पर निगम का चला बुलडोजर।

बिलासपुर,,, वार्ड क्रमांक 46 के अन्नपूर्णा कॉलोनी मे शासकीय शिक्षक प्रवीण कुमार तरुण और किशोर कुमार तरुण द्वारा अवैध प्लाटिंग कर कॉलोनी बनाया जा रहा था। पटवारी से तलब कर हल्का तोरवा के खसरा नम्बर 954/1 की जमीन पर मोहल्ले के नागरिको के शिकायत के बाद आज नगर निगम के अधिकारी व कर्मचारियो द्वारा अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई।

इस भूमि का शिकायत मिला था, प्रवीण कुमार तरुण और किशोर कुमार तरुण द्वारा 65 डिसमील जमीन पर अवैध प्लाटिंग किया जा रहा है, इसके लिए पटवारी व तहसीलदार को लिखकर प्रतिवेदन मांगा गया जिसमे पाया गया की टुकडो मे रजिस्ट्री की गई है इंजीनियर के द्वारा सर्वे भी करवाया गया उसके बाद नोटिस दिया गया। नोटिस का उचित जवाब नही आया जिस के कारण आज कारवाई की गई है। सुरेश मिश्रा निगम अधिकारी

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed