
बिलासपुर,,, को तोरवा थानांतर्गत नष्टी भवानी मंदिर में अज्ञात चोर के द्वारा दान पेटी को तोड़कर करीब एक हजार रुपये चोरी कर लिया गया था। अज्ञात चोर के द्वारा चिल्लर पैसों को दान पेटी में ही छोड़ दिया गया। रिपोर्ट पर थाना तोरवा द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारम्भ की गई।
पुलिस अधीक्षक, रजनेश सिंह IPS के निर्देशन में,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक, कोतवाली श्रीमति पूजा कुमार IPS के सतत निरीक्षण में मुखबिर के द्वारा बताए जाने पर तोरवा पुलिस के द्वारा संदिग्ध समीर बर्मन पिता पारस ,उम्र-19वर्ष,निवासी-शंकर नगर,मोहन बिल्डिंग के पास, तोरवा को पकड़ा गया। संदिग्ध से मनोवैज्ञानिक व तकनीकी रूप से पूछताछ करने पर संदिग्ध के द्वारा *माँ नष्टी भवानी मंदिर में चोरी करने के साथ साथ दिनाँक 13मई 24 व दिनाँक 09 जून24को लक्ष्मी नारायण मंदिर की दान पेटी से क्रमशः *5000* व *7000* रुपए चोरी करना बताया गया।
आरोपी समीर बर्मन* के मेमोरेंडम के आधार पर चोरी की रकम 700रु बरामद किया गया है।शेष रकम को आरोपी के द्वारा खर्च करना बताया गया।
आरोपी अमीर बर्मन को मंदिर में चोरी करने के आरोप में उक्त तीन अपराधों में गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
