
बिलासपुर स्टेशन में भोजन, पानी के साथ ही उपलब्ध कराई गई चिकित्सा सुविधा!

यात्रियों द्वारा की गई रेल प्रशासन की सराहना!
बिलासपुर,,रेल प्रशासन द्वारा 30 जुलाई को चक्रधरपुर मंडल में हुये दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन 12810 हावड़ा-सीएसएमटी के यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुँचाने हेतु स्पेशल रिलीफ ट्रेन चलाई गई! यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते दुर्घटनाग्रस्त ट्रेन के यात्रियों को बेहतर चिकित्सा, खानपान एवं अन्य सुविधाओं उपलब्ध कराने हेतु बिलासपुर मंडल रेल प्रशासन द्वारा भी विशेष इंतजाम किए गए!
मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह के नेतृत्व में रिलीफ ट्रेन के यात्रियों की सहायता हेतु विशेष प्रबंधन किया गया! अनुराग कुमार सिंह द्वारा रिलीफ ट्रेन के यात्रियों को हर संभव मदद पहुंचाने हेतु विभिन्न विभागों के साथ ही दूसरे मंडलों से भी समन्वय स्थापित किया गया । खानपान से लेकर जरूरी चिकित्सा सुविधा आदि की त्वरित व्यवस्था की गई! झारसुगुड़ा से बिलासपुर स्टेशन के मध्य रिलीफ़ ट्रेन के यात्रियों की सहायता एवं आवश्यकता हेतु वाणिज्य विभाग के वाणिज्य निरीक्षक अपने कर्मचारी दल के साथ उपलब्ध रहे तथा

आवश्यकतानुसार ट्रेन में छोटे बच्चों के लिए गरम पानी एवं दूध की भी उपलब्ध कराये गए!
बिलासपुर स्टेशन में विशेष व्यवस्था के तहत रिलीफ ट्रेन के आने के दो घंटे पूर्व यात्रियों की सहायता के लिए विशेष प्रबंध किए गए थे इस दौरान वाणिज्य सहित विभिन्न विभागों की 100 सदस्यों की टीम यात्रियों की सहायता के किए मौजूद थे । ट्रेन के बिलासपुर स्टेशन पहुँचते ही वाणिज्य विभाग की टीम द्वारा रात के खाने के लिए 1400 पैकेट भोजन तथा 1400 बोतल रेलनीर ट्रेन के सभी कोचों में यात्रियों को निःशुल्क प्रदान किए गए!

चोटिल यात्रियों के उपचार हेतु इस गाड़ी को बिलासपुर स्टेशन में 45 मिनट खड़ी कर डॉक्टरों की टीम द्वारा सभी कोचों में जाकर जरूरतमंद सभी यात्रियों को मरहम-पट्टियाँ लगाई गई साथ ही दर्द निवारक दवाइयाँ भी प्रदान की गई! प्लेटफार्म में भी चोटिल एवं घायल यात्रियों का उपचार किया गया!इस दौरान आवश्यक दवाइयां भी प्रदान की गई! इसके अलावा स्टेशन में एंबुलेंस, स्ट्रेचर, एवं व्हील चेयर का भी इंतजाम किया गया था ताकि आपात स्थिति में उन्हें रेलवे चिकित्सालय में ले जाकर भर्ती कराया जा सके! यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे सुरक्षा बलों की अतिरिक्त टुकड़ियाँ तैनात की गई थी! बेहतर स्वच्छता हेतु ट्रेन के सभी कोचों की तुरंत साफ-सफाई भी करवाई गई!
वाणिज्य विभाग के अधिकारियों के नेतृत्व में वाणिज्य विभाग की टीम चांपा स्टेशन से रायपुर स्टेशन तक ट्रेन में यात्रियों की निगरानी की गई! जिससे यात्रियों को कोई भी परेशानी न हो स्टेशन पर यात्रियों के लिए चिकित्सा सहायता की भी समुचित व्यवस्था की गई है!
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक अनुराग कुमार सिंह ने अपनी बेहतर सूझबूझ से दूसरे मंडलों से समन्वय स्थापित किए एवं ट्रेन के यात्रियों को नागपुर सहित सभी प्रमुख स्टेशनों में आवश्यक सुविधा उपलब्ध कराई गई! रेलवे प्रशासन द्वारा किए गए इस सेवा कार्य की यात्रियों तथा उनके परिजनों द्वारा सराहना की गई!
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 19, 2026फेसबुक पर फर्जी IAS, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की चपत, साइबर ठगों का खेल निकला अंतरराज्यीय… ऑपरेशन साइबर शील्ड का वार, कानपुर से दो गिरफ्तार, 11 थानों में ठगी के बैंक खाते की शिकायतें… अब खुलेगा ठगों के नेटवर्क का राज…
