
बिलासपुर,,,31 जुलाई स्थानीय शासकीय आयुर्वेद महाविद्यालय के शल्य तंत्र विभाग के रीडर डॉ. बृजेश सिंह को शो कॉज नोटिस जारी किया गया है। सोशल मीडिया में मरीज से इलाज के बदले में रूपये मांगे जाने संबंधी वायरल वीडियों के आधार पर संचालक आयुष, रायपुर ने उन्हें नोटिस जारी किया है। डॉ. सिंह से एक सप्ताह में नोटिस का जवाब तलब किया गया है। जारी नोटिस के अनुसार डॉ. सिंह ने इलाज कराने आये मरीज से 3 हजार रूपये की मांग की है। जबकि अस्पताल में मरीजों के लिए निःशुल्क इलाज की राज्य सरकार ने व्यवस्था की है। मरीजों से रकम की मांग करना कर्तव्य के प्रति अनुशासनहीनता, कदाचरण एवं घोर लापरवाही को दर्शाता है। साथ ही आपका यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विभिन्न नियमों के विपरित भी है। अतः क्यों न आपके विरूद्ध छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के अंतर्गत अनुशासनात्मक कार्रवाई किया जाये। पत्र प्राप्ति के 7 दिवस में अपना तथ्यात्मक जवाब दस्तावेज सहित नियंत्रण अधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करें। समय-सीमा पर अथवा समाधान कारक जवाब नहीं पाये जाने पर नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.06बिलासपुर में घुसपैठियों पर पुलिस का शिकंजा, 23 संदिग्धों की ‘कागजी कुंडली’ खंगालने STF मैदान में, मुर्शिदाबाद तक पहुंची टीम—दस्तावेजों का हिसाब साफ होने तक रायपुर डिटेंशन सेंटर में ठहराव, सूचना के लिए टोल-फ्री नंबर भी जारी….
Uncategorized2026.09.06मुंगेली में ‘मिठाई’ का हिसाब कौन देगा? CEO गोकुल रावटे और पूर्व DPRO सुजीत सिंह पर 35 लाख के कथित खेल का आरोप! पत्रकारों के नाम पर ‘सौजन्य’ या विभागों से वसूली? शिकायत पहुंची CM तक, अब खुलासे का इंतजार….
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
