
बिलासपुर,,, पुलिस अधीक्षक महोदय रजनेश सिंह द्वारा जिले में हो रहे चोरियों एवं लूटपाट पर अंकुश लगाने हेतु क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले बदमशों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके पालन में क्षेत्र में लगातार पेट्रोलिंग एवं भ्रमण की जा रही है। दिनाक 01. अगस्त को टाउन भ्रमण दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि भूकम्प अटल आवास बहतराई में एक व्यक्ति धारदार चाकू रखा है और आने जाने वाले लोगों को डरा धमका रहा है।

उक्त सूचना से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय (शहर) बिलासपुर उमेश कश्यप एवं सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल को अवगत कराया जाकर उनके मार्ग दर्शन एवं थाना प्रभारी निरी तोपसिंह नवरंग के निर्देशन में टीम मौके पर भेजा गया। मौके पर रेड कार्यवाही कर आरोपी सलमान कुरैशी को घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसके कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आर्म्स एक्ट के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
आरोपी 👇
सलमान कुरैशी पिता मोह. खलील कुरैशी उम्र 24 वर्ष पता रामायण चौक पठान मोहल्ला सरकण्डा।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
