
बिलासपुर,,,आरोपी द्वारा अपने पिता के साथ मिलकर प्रार्थी का फर्जी हस्ताक्षर कर सीसी लिमीट को बढ़ाकर, ओव्हर ड्राफ्ट आवेदन तैयार कर 03 करोड़ रूपये का धोखाधड़ी किया गया था। प्रार्थी परसराम बजाज पिता स्व. दौलतराम बजाज उम्र 52 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी, महादेव मेडिकल के पास, बलराम टाकिज रोड थाना सिविल लाईन बिलासपुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया! कि मैं अपने भाई रमेश कुमार बजाज के साथ मिलकर दो फर्म खोले थे! और दोनों फर्म साथ साथ देखरेख करते थे कि दिनॉक 27-02-2022 से 31-05-2023 तक रमेश कुमार बजाज तथा नवीन बजाज दोनों मिलकर फर्जी हस्ताक्षर कर सीसी लिमीट को बढ़ाकर, ओव्हर ड्राफ्ट आवेदन तैयार कर फर्म में 03 करोड़ रूपये अलग अलग तरीके से धोखाधडी कर प्राप्त किया है! कि प्रार्थी के लिखित रिपार्ट पर से आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 595/24 धारा 420, 34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया! एवं घटना के संबंध में तत्काल पुलिस अधीक्षक राजनेश सिंह को अवगत कराया जाकर उनके निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप व नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन उमेश प्रसाद गुप्ता (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सिविल लाईन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के द्वारा आरोपियों की पतासाजी हेतु टीम का गठन किया गया। पतासाजी के दौरान आरोपी नवीन बजाज को अपने वर्तमान निवास माम किचन, बाधेमुण्डा, झारसुगुडा उडीसा में होने की जानकारी प्राप्त हुई, जिस पर उनकी गिरफ्तारी हेतु तत्काल पुलिस टीम वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर झारसुगुडा उडीसा भेजा गया। सिविल लाईन पुलिस टीम के द्वारा आरोपी को उनके निवास झारसुगुडा उडीसा से घेराबंदी कर पकड़कर विधिवत बिलासपुर लाया गया, जिससे पूछताछ करने पर आरोपी रमेश कुमार बजाज के साथ घटना कारित करना स्वीकार किया। आरोपी नवीन कुमार बजाज के द्वारा परसराम बजाज फर्जी हस्ताक्षर कर धोखाधड़ी करना एवं मामले में जप्त दस्तावेजों के आधार पर धारा 338, 336(3), 340(2) बीएनएस की धारा जोड़ी गई है एवं आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
अपराध क्रमांक-595/2024 धारा- 420, 34 भादवि, 338, 336(3), 340(2) बीएनएस
आरोपी 👇
नवीन बजाज पिता रमेश कुमार बजाज उम्र 29 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी, बलराम टाकिज रोड थाना सि.ला. बिलासपुर छग हा.मु. माम किचन, बाधेमुण्डा, झारसुगुडा उडीसा
आरोपी 👇
रमेश कुमार बजाज पिता स्व. श्री दौलतराम बजाज उम्र 56 वर्ष निवासी सिंधी कालोनी, बलराम टाकिज रोड थाना सि.ला. बिलासपुर छ. ग. हा.मु. माम किचन, बाधेमुण्डा, झारसुगुडा उडीसा
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
