
लंबे समय से नदारद डॉक्टर के विरूद्ध होगी कार्रवाई जारी रहेगा डोर टू डोर सर्विलांस कार्य


बिलासपुर,,, 02 अगस्त कलेक्टर अवनीश शरण और पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने शासकीय योजनाओं का मैदानी स्तर पर क्रियान्वयन देखने के लिए कोटा ब्लॉक के कई गांवों का सघन दौरा किया। उन्होंने इस दौरान शासकीय योजनाओं का मौके पर क्रियान्वयन देखा। कलेक्टर ने बेलगहना अस्पताल के डॉक्टर स्पर्श गुप्ता के विरुद्ध कार्रवाई का प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। डॉक्टर गुप्ता बिना किसी सूचना के विगत एक वर्ष से नदारद हैं। कलेक्टर-एसपी ने आज कोटा ब्लॉक के बेलगहना, कोंचरा, केंदा, आदि गांवों का दौरा कर शासकीय योजनाओं का जायजा लिया। एसडीएम युगल किशोर उर्वशा सहित विभागीय अधिकारी साथ थे।
कलेक्टर शरण ने बेलगहना से दौरे की शुरूआत की। उन्होंने बेलगहना पीएचसी का बारीकी से जायजा लिया। पंजीयन एवं औषधि कक्ष, ओपीडी, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड सहित पूरे अस्पताल का मुआयना किया।

स्वास्थ्य विभाग के मैदानी कर्मचारियों से मलेरिया के हालात की जानकारी ली। मितानिनों से चर्चा कर सर्विलांस कार्य की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि मलेरिया के मरीज नहीं मिल रहे हैं तब भी डोर टू डोर सर्वे का काम बंद नहीं होना चाहिए। सभी चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने कहा है। बीएमओ को निर्देश दिए कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाए। एएनसी जांच नियमित रूप से अस्पताल में करवाने कहा। उन्होंने अस्पताल में मौजूद मितानिनों से भी चर्चा कर उनके काम-काज एवं समस्याओं के बारे में पूछताछ की। मितानिनों से नियमित मानदेय मिल रहा है कि नहीं इसकी जानकारी ली।
कलेक्टर ने इसके बाद तहसील कार्यालय का निरीक्षण किया। तहसीलदार को नई बिल्डिंग में शिफ्ट होने के निर्देश दिए। तहसील कार्यालय में राजस्व अभिलेखों एवं दस्तावेजों का अवलोकन करते हुए अविवादित नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन भू-अर्जन के लंबित और निराकृत प्रकरणों की जानकारी ली और लंबित प्रकरणों को निर्धारित अवधि में निराकृत कर रिकार्ड दुरूस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजी, सर्विस बुक और रिकार्ड रूम, नकल शाखा, नायब नजीर, राजस्व न्यायालय, रीडर शाखा, कानूनगो शाखा, नजरात शाखा सहित अन्य शाखा के समस्त पंजियों का अवलोकन किया और सभी शाखाओं के पंजियों को अपडेट करने के निर्देश दिए। विभिन्न कार्यो से आए किसानों और पक्षकारों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनी।
कलेक्टर और एसपी ने बेलगहना थाना का भी निरीक्षण कर जरूरी निर्देश दिए। कलेक्टर ने इसके बाद कोंचरा गांव के प्राथमिक स्कूल का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां बच्चों के लिए तैयार किए गए मध्यान्ह भोजन को चखकर गुणवत्ता परखी। पहली कक्षा और पांचवी कक्षा के बच्चों से पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को चॉकलेट बांटा। बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने की सीख दी। कलेक्टर ने इसके बाद केंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल का पूरा जायजा लिया। अस्पताल में मौजूद कर्मचारियों की जानकारी ली। बताया गया कि अस्पताल में लैब टेक्नीशियन नहीं है। कलेक्टर ने जिला मलेरिया अधिकारी डॉ अनिल श्रीवास्तव को कल ही लैब टेक्नीशियन उपलब्ध कराने कहा। मितानिनों से चर्चा कर मलेरिया के मरीजों की पड़ताल के लिए डोर टू डोर सर्विलांस का काम नियमित रूप से करने कहा। यहां 108 और बाइक एंबुलेंस की सर्विस लेन के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने केंदा में प्री मैट्रिक छात्रावास का भी जायजा लिया। बताया गया कि यहां 70 छात्र रहते हैं। उन्होंने किचन सहित पूरे छात्रावास को घूम-घूम कर बारीकी से देखा। बच्चे मच्छरदानी लगाते हैं या नहीं इसकी जानकारी ली। बच्चों को निर्धारित मेनू के अनुसार भोजन देने के निर्देश दिए।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 21, 202613 साल की मन्नत, अस्पताल की ड्रेसिंग में आफत, शिशु भवन में नवजात का अंगूठा कटने का आरोप, खबर चली तो जागा स्वास्थ्य महकमा, CMHO ने बनाई जांच टीम, अब जांच की कैंची किस पर चलेगी और जिम्मेदारी की पट्टी कौन बांधेगा?
UncategorizedOctober 21, 2026रावण जला या सुरक्षा इंतजामों का निकला दम… वीवीआईपी के सामने आतिशबाजी का धमाका, दो पत्रकार झुलसे… पुलिस ग्राउंड में फिर चूक के सवाल, पुराने हादसे से भी नहीं लिया सबक? नगर निगम की तैयारी पर उठे सवाल, जांच और कार्रवाई का इंतजार…
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
