
बिलासपुर,,, सिविल लाईन थाना क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर जेल रोड फूल चौक के पास दो वर्दी धारी आपस में मारपीट करते नजर आए। इस नजारे को जिसने देखा, वह हैरान रह गया। जिनसे कानून व्यवस्था बनाए रखने की उम्मीद की जाती है, वे ही सड़क पर कानून तोड़ते नजर आए। जानकारी हुई कि रक्षित केंद्र के आरक्षक विष्णु चंद्रा ने रक्षित केंद्र के ही एक अन्य आरक्षक सुनील सिंह को फोन कर जेल चौक के पास मिलने बुलाया और पुराने विवाद को लेकर दोनों मारपीट करने लगे।

इस मारपीट में सुनील सिंह को गंभीर चोट आई है। इधर इस नजारे को पास में ही खड़े डीएसपी ने देख लिया, जिन्होंने इसकी सूचना सिविल लाइन थाने में कर दी। पेट्रोलिंग पार्टी दोनों आरक्षकों को पड़कर थाने ले गई, जहां उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा रही है। इस घटना से पुलिस विभाग की खूब फजीहत हो रही है। वही उम्मीद की जा रही है कि लगातार अपने दागदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहे एसपी इन दोनों पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी कड़े कदम उठाएंगे।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.09.05पिस्टल से प्लानिंग, कार से लूट और सोना बेचकर कमाई, कोटा पुलिस ने खोला पूरा ‘लूट कांड’ का राज, मास्टरमाइंड समेत 6 गिरफ्तार, पिस्टल-जेवर-कार-बाइक और मोबाइल बरामद, पुलिस बोली—गैंग का खेल हुआ खत्म…
Uncategorized2026.09.05शहर में घूम रहा ‘प्रतिमा छेड़छाड़’ का रहस्य, अंबेडकर प्रतिमा से छेड़छाड़ पर मचा हड़कंप, पुलिस की पड़ताल में महिला का सुराग… कई प्रतिमाओं से ऐसी हरकत का दावा, अब सिविल लाइन पुलिस की तलाश तेज…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में भी ‘जाम’ का इंतजाम! प्लैटिनम बार से चोरी-छिपे शराब बेचते पलाश मल्होत्रा धराया, गार्ड भी घेरे में—पुलिस ने बोतल-नकदी जब्त की, अब बार के लाइसेंस पर भी मंडरा रहा खतरा…
Uncategorized2026.09.05ड्राई डे में सूखा नहीं रहा कारोबार, भट्ठी बंद तो महुआ चालू, चार महिलाओं ने संभाली शराब की ‘होम डिलीवरी’ कमान चकरभाठा पुलिस ने 135 लीटर कच्ची शराब पकड़ी, 85 डिब्बे लाहन नष्ट कर ऑपरेशन प्रहार में चारों को दबोच लिया…
