
बिलासपुर,,, सरकंडा के खमतराई में रहने वाले युवक ने मोबाइल में बैलेंस खत्म होने पर जीजा को कॉल लगाने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर छोटे भाई ने बड़े भाई से मारपीट करते हुए चाकू से सिर और हाथ पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल युवक को सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है।मिली जानकारी अनुसार, खमतराई निवासी धर्मेंद्र सूर्यवंशी कारपेंटर का काम करता है। उन्होंने पुलिस को बताया कि गुरुवार की सुबह वे मोहल्ले में निकले थे। सुबह करीब आठ बजे वे घर पहुंचे। घर पर उनका बड़े भाई धर्मेंद्र खून से लथपथ था। कॉल नहीं लगाया तो, छोटे भाई ने चाकू से कर दिया वार धर्मेंद्र ने बताया कि छोटे भाई दीपक ने उसे जीजा नरेश लास्कर को फोन लगाने को कहा। मोबाइल में बैलेंस खत्म होने की बात कही तो दीपक उनके साथ गाली गलौच करने लगा। जिसके बाद गाली देने से मना किए तो दीपक ने सब्जी काटने वाले चाकू से सिर और हाथ में वार कर दिया।

अलग अलग जगहों पर 20 बार चाकू से वार
इसके बाद उसने करीब 20 बार अलग-अलग जगहों पर चाकू से वार किया। धर्मेंद्र किसी तरह जान बचाकर कमरे की ओर भागा। कमरे में जाकर उसने दरवाजा अंदर से बंद कर दिया। इसके बाद हमलावर वहां से भाग निकला। परिजनों ने घायल धर्मेन्द्र सूर्यवंशी को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी इलाज जारी है। इसके बाद उसने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है।
आरोपी से पूछताछ की जा रही है
टीआई नवरंग ने बताया कि धर्मेंद्र शिकायत पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 19, 2026फेसबुक पर फर्जी IAS, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की चपत, साइबर ठगों का खेल निकला अंतरराज्यीय… ऑपरेशन साइबर शील्ड का वार, कानपुर से दो गिरफ्तार, 11 थानों में ठगी के बैंक खाते की शिकायतें… अब खुलेगा ठगों के नेटवर्क का राज…
