
बिलासपुर,, थाना सिटी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ज्वाली पुल के पास सरेराह बदमाश युवको ने एक दुकान में घुसकर रॉड, बेसबॉल बैट और चाकू से परिवार वालों पर जानलेवा हमला कर दिया। लेकिन पुलिस ने दबाव में आकर आरोपियों के खिलाफ सामान्य धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले में खानापूर्ति की है।

आज भी थाना सिटी कोतवाली अंतर्गत कुछ बदमाश प्रवृत्ति के लोग पुलिस पर अपना धौंस बनाएं हुए है। एक तरफ़ जिले के एसपी कह रहे है कि गुंडे हो या बदमाश किसी को भी बख्शा नहीं जायेगा। तो फिर समझ नही आता कि थानेदारों की ओर से उनके क्षेत्रों के गुंडे बदमाशों पर कार्यवाही करने पुलिस के हाथ पांव क्यों कांप रहे है।या फिर पुलिस ऐसे गुंडे बदमाशों पर कार्यवाही करने से डर रही है। इसी तरह पुलिस की पुलिसिंग व्यवस्था का पोल खोलता एक मामला थाना सिटी कोतवाली के ज्वाली नाला पुल के पास से आया।दरअसल दयालबंद का रहने वाला गुंडा बदमाश प्रवृत्ति का युवक प्रियांशु पानीकर अपने दोस्तों के साथ ज्वाली नाला स्थित कटनी चूनावाला दुकान पहुंचा और बेस, रॉड और चाकू की नोक पर दुकान में बैठे इंदिरा गोरख, मनोज गोरख, शुभम गोरख और वृषभ गोरख को धमकाते हुए रुपयों की मांग करने लगा। रुपये नही देने पर प्रियांशु पानीकर और उसके दोस्तों ने पूरे परिवार वालों को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नही प्रियांशु ने दुकान मालिक के छोटे बेटे के पेट पर चाकू से भी हमला किया।जिसे इलाज के लिए सिम्स ले जाया गया था, जहां घायल के पेट मे 3 टांका भी लगाया गया है

पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया है कि प्रियांशु और उसके परिवार वालों की ओर से पूर्व में भी इसी तरह मारपीट किया गया था। जिस पर पुलिस ने दबाव में प्रियांशु के परिवार वालों की सुनवाई की। उसके बाद उनके पक्ष से काउंटर रिपोर्ट दर्ज किया। इससे नाराज पीड़ित पक्ष कोर्ट के शरण में जा पहुंचा हालांकि यह मामला अभी लंबित है। पीड़ित पक्ष ने कहा कि लगातार प्रियांशु और उसके दोस्तों की ओर से उन्हें जान से मारने को लेकर डराया धमकाया जा रहा है लगातार वे लोग पुलिस को आवेदन देने के साथ शिकायत भी दर्ज कर चुके हैं लेकिन पुलिस दबाव में किसी तरह की कोई कार्यवाही नहीं कर रही है, शायद यही वजह रही कि इस बार भी बुलंद हौसलों के साथ प्रियांशु ने उन पर हमला कर दिया।
बहरहाल सवेरे हुए मारपीट और चाकू बाजी की घटना के बाद थाना सिटी कोतवाली पुलिस पर तरह-तरह के आरोप लग रहे हैं टी आई समेत सिटी कोतवाली के सभी पुलिसकर्मी भी सवालों के कटघरे में हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि उनके दुकान में घुसकर आरोपी पक्ष के द्वारा न केवल गंदी-गंदी गाली गलौज किया गया बल्कि रॉड, बेसबॉल बैट और चाकू से भी उनके साथ मारपीट कर उनके बेटे के ऊपर जानलेवा हमला किया गया है, बावजूद इसके सिटी कोतवाली पुलिस ने पीड़ित पक्षों की शिकायत तो सुनी लेकिन दबाव में आकर आरोपियों के खिलाफ केवल सामान्य धाराओं के तहत ही एफआईआर दर्ज किया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized2026.04.21निगम दफ्तर या ‘चंडूखाना’? बाबू की कुर्सी पर बैठा जमीन का दलाल, गोपनीय फाइलें खुली; गोलबाजार अवैध निर्माण, कबाड़ और गबन कांड के बाद नया बवाल—कौन चला रहा सिस्टम, जिम्मेदार कौन, और कब होगी सख्त कार्रवाई?…
Uncategorized2026.04.21सिम्स में इलाज के दौरान उम्रकैद कैदी की मौत, एक्सरे से पहले बिगड़ी हालत; जेल से लाए गए बच्चू झुठैल को डॉक्टरों ने किया मृत घोषित, मर्ग कायम, जांच शुरू—लापरवाही या अचानक बिगड़ी तबीयत? उठा बड़ा सवाल…
Uncategorized2026.04.20बिलासपुर का थोक बाजार सवालों में.. नकली प्रोडक्ट्स का बढ़ता नेटवर्क उजागर.. पहले सागर ट्रेडर्स फिर महादेव में नकली सामान व्यापार विहार? जांच में सामने आए चौंकाने वाले संकेत..
Uncategorized2026.04.20परशुराम जन्मोत्सव में उमड़ा जनसैलाब: अरपा पार पहली बार निकली भव्य शोभायात्रा, ढोल-नगाड़े, झांकियां और भक्ति में डूबा शहर, विजय केशवानी और ब्लॉक अध्यक्ष संतोष गर्ग की टीम ने किया जोरदार स्वागत, मट्ठा-पानी वितरण संग आस्था और उत्साह का अनोखा संगम दिखा…
