
बिलासपुर,,, पुलिस सहायता केन्द्र मोपका और थाना सरकंडा की पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है! आरोपियों ने अपने पड़ोसी पर कुल्हाड़ी से हमला करके घायल कर दिया है! शकुंतला पाटले पति राजकुमार पाटले निवासी धनुहार पारा चिल्हाटी ने सरकंडा थाने में 01 अगस्त को रिर्पोट दर्ज कराया कि वह अपने पति और बच्चों के साथ घर पर थी। बच्चो को पढ़ाई नही करते हो बोलकर उनका पति राजकुमार पाटले घर के छत पर गाली दे रहा था। राजकुमार की गालियों को सुनकर उसके पड़ोसी छबिलाल केवट और त्रिदेव केवट उससे घर के बाहर आने पर लड़ाई झगड़ा करने लगे। हत्या करने की नियत से कुल्हाड़ी से राजकुमार के सिर पर वार कर दिए। जिससे पति को गंभीर चोट आई है। रिर्पोट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। आरोपीयों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश मिलने पर सरकण्डा थाना प्रभारी तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम बनाकर आरोपियों को पकड़ने मौके पर पहुंचे। दोनो आरोपी छबिलाल केवट और त्रिदेव केवट को धनुहार पारा में घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो घटना कारित करना स्वीकार किये। आरोपियों से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया है।

आरोपी 👇
1,, छबीलाल केवट पिता रामखिलावन्न केवट उम्र 24 वर्ष निवासी धनुहार पारा चिल्हाटी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।
2,, त्रिदेव केवट पिता रामखिलावन्न केवट उम्र 21 वर्ष निवासी धनुहार पारा चिल्हाटी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।
Author Profile
Latest entries
UncategorizedOctober 20, 2026माता के दरबार में चेन पर वार, उसलापुर स्टेशन पर तिकड़ी की हार, आरती में जुटी महिलाओं की चेन पर नजर, 60 हजार की सोने की चेन चोरी का आरोप, ब्लेड के साथ तीन महिलाएं गिरफ्तार, दूसरी चेन का भी खुलासा… अब साथी रीना की तलाश…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 20, 2026दो-दो रावण जलाने में निगम ने लाखों फूंके, मजदूरों की मजदूरी पर बजट हुआ गायब, 3-4 महीने से वेतन लापता, त्योहार पर ₹2 हजार का झुनझुना थमाया, मेयर भी भड़कीं ठेकेदारों का ये रावणराज अब नहीं चलेगा…
UncategorizedOctober 19, 2026फेसबुक पर फर्जी IAS, शेयर ट्रेडिंग में 88 लाख की चपत, साइबर ठगों का खेल निकला अंतरराज्यीय… ऑपरेशन साइबर शील्ड का वार, कानपुर से दो गिरफ्तार, 11 थानों में ठगी के बैंक खाते की शिकायतें… अब खुलेगा ठगों के नेटवर्क का राज…
