Wed. Oct 21st, 2026

यातायात A.S.P नीरज चंद्राकर ने स्कूली बच्चों को वाहन न चलाने की समझाईश दी

बिलासपुर,,, ट्रैफिक पुलिस की टीम द्वारा अलग-अलग स्कूलो में जा कर कर दी जा रही समझाईश!
संभावित दुर्घटनाओं एवं स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बिलासपुर पुलिस विगत दिनों R.T.O बिलासपुर एवं ट्रैफिक पुलिस द्वारा सयुक्तरूप से स्कूली बसों की मैकेनिक जांच और सुरक्षा के मापदंडों की जांच कार्यवाही की गई! साथ ही साथ पुलिस द्वारा निरंतर क्षमता से अधिक स्कूली बच्चों को बैठकर आटो चलाने वाले ऑटो चालकों को समझाइए एवं कार्यवाही की गई!

साथ ही विगत दो दिवस से ट्रैफिक पुलिस बिलासपुर स्कूली नाबालिक बच्चों के स्कूल आने-जाने को लेकर गंभीरता से ध्यान देते हुए स्कूल प्रबंधन, परिजनो से चर्चा एवं समझाईश दी जा रही है! इसी संबंध में ट्रैफिक A.S.P नीरज चंद्राकर ने बताया कि-ट्रैफिक पुलिस बिलासपुर द्वारा हमारी टीम जिसमें D.S.P (ट्रैफिक) संजय साहू,निरीक्षक सईद अख्तर,सहायक उप निरीक्षक डी0डी0 सिंह,मनोज पांडे,सुनील यादव द्वारा विगत दो दिनों से अलग अलग स्कूल में, स्कूल की छुट्टी होने पर बच्चो को वाहन ना चलाने समझाईश दी जा रही हैं!

जिसमे भारत माता स्कूल,लोयला स्कूल,मेरे द्वारा स्वयं सेंट फ्रांसिस स्कूल,बर्जेस स्कूल में स्कूली बच्चों उन के अभिभावक व स्कूल प्रबंधन से नाबालिक वाहन चालक बच्चो,बिना लाइसेंस धारी बच्चो,एवम बिना हेलमेट वाले चालक को स्कूल आने प्रतिबंध लगाते हुए नोटिस देने चर्चा एवम सामूहिक समझाई दी गई!

इस संबंध में ए0 एस0 पी0 ने बताया कि आगामी दिनों में स्कूली बच्चों,नाबालिक बच्चो, परिजनो,स्कूल प्रबंधन को प्रथम चरण में नोटिस व हिदायत के उपरांत, नाबालिक वाहन चालको व बिना लाइसेंस के स्कूली बच्चों के साथ इनके अभिभावकों पर मोटर व्हीकल एक्ट के आधीन धाराओं 04/181,05/181 के अंतर्गत कार्यवाही की जाएंगी।

ट्रैफिक पुलिस बिलासपुर सभी परिजनो से अपील करती हैं कि अपने नाबालिक बच्चों को स्कूल या अन्य के लिए वाहन ना देवे।*

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed