Thu. Oct 22nd, 2026

जिला शिक्षा अधिकारी से बच्चों से मारपीट की झूठी शिकायत पालकगण ने कहा, शिकायत फर्जी है, उनके व्यवहार एवम पढ़ाई से बच्चे खुश है।

बिलासपुर,,, शासकीय पूर्व उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दोमुहानी के शिक्षक पर अज्ञात लोगो ने झूठी शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी की। बता दे की दो मुहानी ग्राम के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक प्रवीण कुमार तरुण के नाम से कुछ अज्ञात लोगो ने छात्रों से मारपीट एवम अभद्र व्यवहार करने की एक शिकायत जिला शिक्षा अधिकारी से की है। जब इस बात की जानकारी पालको को हुई तो वे आज बड़ी संख्या में जिला शिक्षा अधिकारी से मिलने उनके कार्यालय पहुंचे। जहा उन्होंने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि शिक्षक प्रवीण कुमार तरुण का बच्ची के साथ व्यवहार बहुत अच्छा है। हम लोगो ने किसी भी प्रकार की उनकी कोई शिकायत नही की है,हम सबकी मांग है कि वे समेशा हमारे बच्चो को इसी तरह पढ़ते रहे।साथ ही उन्होंने ज्ञापन के मध्यम से इस झूठी शिकायत करने वाली की जांच की मांग जिला शिक्षा अधिकारी से की हैज्ञापन सौंपने के दौरान गायत्री, सरस्वती, हरिता, दीपा, विमला,सीता सोनवानी आदि पालकगण उपस्थित रहे।

Author Profile

प्रधान संपादक -हरबंश सिंह होरा
Latest entries

Related Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed